1-2 नहीं 3-3 मिस्ट्री स्पिनर्स, मिलकर ढाया कहर, 9 विकेट चटकाकर बदला IPL का 16 साल पुराना इतिहास
Updated on
07-04-2023 07:40 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight riders) के स्पिनर्स ने मिलकर बीती रात आईपीएल का इतिहास बदलकर रख दिया। 16 सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक टीम के फिरकी गेंदबाजों ने नौ विकेट झटके हो। केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ मैच में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन मिस्ट्री स्पिनर्स खिलाए। अनुभवी सुनील नरेन और युवा वरुण चक्रवर्ती के साथ डेब्यूटेंट सुयश शर्मा ने मिलकर आठ विकेट झटक दिए। इससे पहले स्पिनर्स ने एक पारी में कभी इतने विकेट नहीं चटकाए थे। दोनों पारियों को मिलाकर 12 विकेट फिरकी बोलर्स ने लिए, ये भी एक रिकॉर्ड है।
IPL की एक पारी में स्पिनर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट
9- KKR vs RCB, कोलकाता, 2023
8 - CSK vs DC, वाइजैग, 2012
8 - CSK vs RCB, चेन्नई, 2019
8 - CSK vs DC, चेन्नई, 2019
IPL के एक मैच में स्पिनर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट
12 - KKR vs RCB, कोलकाता, 2023
11 - KKR vs KXIP, कोलकाता, 2012
11 - KKR vs DC, कोलकाता, 2018
11 - CSK vs DC, चेन्नई, 2019
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 81 रन की शानदार जीत के बाद केकेआर के कप्तान नीतिश राणा ने रहमनुल्लाह गुरबाज (57 रन) और शार्दुल ठाकुर (68 रन) की बल्लेबाजी की तारीफ की। राणा ने मैच के बाद कहा, ‘गुरबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की और शार्दुल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रिंकू सिंह ने भी ठाकुर का पूरा साथ दिया।’
राणा ने दिल्ली के लेग स्पिनर सुयश शर्मा के बारे में कहा, ‘वह दिल्ली का है, उसने शानदार गेंदबाजी की। हम सभी जानते हैं कि सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती कितने शानदार गेंदबाज हैं। आज का दिन परफेक्ट रहा।’ शार्दुल ठाकुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से नवाजा गया जिन्होंने कहा, ‘शुरू में हम संघर्ष कर रहे थे। नहीं जानता कि इस तरह बल्लेबाजी कैसे कर पाया। नेट पर हम हमेशा इसका अभ्यास करते हैं। पिच अच्छी थी जो बल्लेबाजों के लिए मददगार थी।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…