24 घंटे में 1 लाख के बना दिए 88 लाख रुपये, इस शेयर में आई इतनी तेजी कि रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, जानें क्यों हुआ ऐसा
Updated on
19-08-2025 04:55 PM
नई दिल्ली:शेयर मार्केट में कोई शेयर किसी निवेशक को कब छप्परफाड़ रिटर्न दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक शेयर चर्चा का विषय बन गया है। इस शेयर ने एक दिन में निवेशकों को करीब 8700 फीसदी रिटर्न दिया। यानी इसने एक दिन में ही एक लाख रुपये को 88 लाख रुपये में बदल दिया।
यह शेयर एक रेयर अर्थ माइनिंग कंपनी कैली रिसोर्सेज (Kaili Resources) का है। यह ऑस्ट्रेलिया की कंपनी है और इसका शेयर भी ऑस्ट्रेलियाई शेयर मार्केट में लिस्ट है। सोमवार को यह शेयर 3.18 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD) पर पहुंच गया। जबकि इससे पहले यह 0.360 ऑस्ट्रेलियन डॉलर पर बंद हुआ था। ऐसे में इसमें एक दिन में ही 8733% यानी करीब 88 गुना की तेजी आ गई। इस तेजी के कारण कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।
क्यों आई इसमें तेजी?
कैली रिसोर्सेज एक छोटी सी कंपनी है। इसे पहले नुकसान हो रहा था। लेकिन सोमवार को इसके शेयरों में अचानक तेजी आई। इस वजह से ये कंपनी चर्चा में आ गई। शेयर बाजार को कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। कैली रिसोर्सेज रेयर अर्थ माइनिंग का काम करती है।
कंपनी के शेयरों में ये उछाल साउथ ऑस्ट्रेलिया में ड्रिलिंग की मंजूरी मिलने के बाद आया। कंपनी ने 15 अगस्त को बताया था कि उसे साउथ ऑस्ट्रेलिया में रेयर अर्थ मेटल्स के लिए 3 जगहों पर ड्रिलिंग की मंजूरी मिल गई है। यहां रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज की जाएगी। इससे महत्वपूर्ण खनिजों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
फर्श से अर्श पर पहुंचा शेयर
सोमवार को शेयर की कीमत सबसे ज्यादा रही। ये पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊपर थी। वहीं, पिछले 52 हफ्तों में सबसे कम कीमत 0.0060 ऑस्ट्रेलियन डॉलर थी। सोमवार को यह 3.18 ऑस्ट्रेलियन डॉलर पर पहुंच गई। ऐसे में 52 हफ्तों में यह शेयर फर्श से अर्श पर पहुंच गया है।
बुधवार को शुरू होगी ट्रेडिंग
शेयर में तेजी के बाद इसकी ट्रेडिंग रोक दी गई थी। इसमें ट्रेडिंग कंपनी के कहने पर ही रोकी गई। कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई सिक्योरिटीज एक्सचेंज (ASX) को लिखे एक पत्र में कहा, 'हम अनुरोध करते हैं कि ट्रेडिंग को तुरंत रोक दिया जाए।' इसके बाद कंपनी के ट्रेडिंग रोक दी। अब इसमें कल यानी बुधवार को ट्रेडिंग शुरू होगी।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…