10 करोड़ी तूफान बाहर, 10.75 करोड़ के बॉलर से बॉलिंग नहीं, फिर भी जीत रही ये टीम
Updated on
09-05-2023 07:18 PM
कोलकाता: रिंकू सिंह (21 रन, 10 बॉल, 2 फोर, 1 सिक्स) के सुपर फॉर्म के सहारे कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार रात एक और रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब द्वारा दिए गए 180 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 51 रन की दरकार थी। लेकिन रिंकू और धाकड़ आंद्रे रसेल (42 रन, 23 गेंद) की क्रीज पर मौजूदगी ने इसे मुश्किल लक्ष्य को आसान बना दिया। अगले दो ओवर में दोनों ने मिल कर 25 रन बनाए, जिससे अंतिम दो ओवर में उसे 26 रन की जरूरत थी।
यहां पर रसेल ने अपना मसल पावर दिखाते हुए अटैक पर आए इस सीजन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले सैम कुरन पर तीन सिक्स जड़कर मैच को लगभग खत्म कर दिया। हालांकि अर्शदीप सिंह ने अंतिम छह गेंद पर छह रन बनाने में पसीने छुड़ा दिए। अंतिम गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर थे रिंकू सिंह। रिंकू की अच्छी किस्मत की पांच शानदार गेंद फेंकने वाले अर्शदीप ने अंतिम गेंद फुल टॉस फेंक दी जिस पर उन्होंने आसानी से चार रन बटोर कर टीम को छह विकेट से जीत दिला दी।
10 करोड़ी तूफान टीम से बाहर, शार्दुल को भी नहीं मौका खैर, यहां हैरान करने वाली बात यह है कि मौजूदा समय में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक लॉकी फर्ग्युसन को केकेआर ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था। 10 करोड़ रुपये में वाले फर्ग्युसन जैसे खिलाड़ी के लिए किसी भी टीम से बाहर रखने का फैसला आसान नहीं होता। दूसरी ओर, मैच में एक और हैरान करने वाली बात देखने को मिली। बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल शार्दुल ठाकुर को एक भी गेंद फेंकने को नहीं मिली। शार्दुल बैटिंग करने उतरे, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली। बावजूद इसके केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की।
देसी फिरकी के आगे पंजाब का निकला दम मैच में ईडन गार्डंस के धीमी और स्पिनिंग ट्रैक पर कोलकाता नाइटराइडर्स के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (3/26) की फिरकी खूब चली, जिसकी वजह से कोलकाता ने मेहमान पंजाब किंग्स को 179/7 के स्कोर पर रोका। पंजाब का स्कोर बहुत ही कम हो सकता था अगर कप्तान शिखर धवन (57) ने दबाव में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली नहीं होती। वरुण के अलावा अन्य स्पिनर्स ने भी उम्दा बोलिंग की। सुनील नरेन (0/29), सुयश शर्मा (1/26) और कप्तान नीतीश राणा (1/7) ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।
आखिर के ओवर्स में ढीली गेंदबाजी का फायदा पंजाब ने उठा लिया। किंग्स ने शाहरुख खान (21* रन, 8 गेंद) और हरप्रीत बरार (17* रन, 9 गेंद) की बदौलत 32 रन बटोर कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में कोलकाता की ओर से कप्तान नीतीश राणा (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा।
कप्तान ने कप्तान को मारा मैच में एक और रोचक बात देखने को मिली। शिखर की क्रीज पर मौजूदगी नीतीश को परेशान कर रही थी। ऐसे में नीतीश ने खुद विपक्षी कप्तान को आउट करने का जिम्मा उठाया। कभी कभार गेंदबाजी कर लेने वाले नितीश अटैक पर आए तो शिखर ने इसे तेजी से रन बटोरने का मौका समझा, लेकिन शिखर अपने शॉट में इतनी ताकत नहीं भर पाए कि गेंद बाउंड्री पर खड़े वैभव अरोड़ा को पार कर सके। इसके साथ एक कप्तान ने दूसरे कप्तान का शिकार कर डाला।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…