Select Date:

छपरा में जहरीली शराब से 10 की मौत, 7 गंभीर:सुबह-सुबह 5 और ने तोड़ा दम

Updated on 14-12-2022 05:44 PM

छपरा के सारण में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हो गई है। सुबह-सुबह अस्पताल में भर्ती 5 और ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 लोगों की मंगलवार देर रात हुई थी। 7 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

करीब 17 लोगों ने शराब पी थी। जिनमें से 19 की मौत हो गई है। सभी ने डोयला गांव में देसी शराब पी थी। सभी लोग 1 किलोमीटर के दायरे में आसपास रहते हैं। डोयला इलाके में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनती और बिकती है।

प्रशासन की ओर से शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव की है।

परिवार ने बताया कि सभी ने शराब पी थी। जैसे ही घर लौटे तो कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक से तेज बुखार चढ़ गया। उल्टियां होने लगी। पेट दर्द की शिकायत होने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी की इलाज के दौरान मौत हुई है।

इन लोगों की हुई है मौत

1. विचेन्द्र राय पिता नर्सिंग राय ( डोइएला) 2. हरेंद्र राम पिता गणेश राम ( मशरख तख़्त) 3. रामजी साह पिता गोपाल साह ( मशरख ) 4. अमित रंजन पिता दीजेंद्र सिन्हा ( डोइला ) 5. संजय सिंह पिता वकील सिंह ( डोइएला ) 6. कुणाल सिंह पिता यदु सिंह ( मशरख ) 7. मुकेश शर्मा पिता बच्चा शर्मा (मशरख)

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, छावनी बना सदर अस्पताल
लोगों की माने तो मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जहरीली शराब की भनक प्रशासन को लगते ही सदर अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। देर रात तक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी भाग-दौड़ करते देखे गए। हालांकि जहरीली शराब के सेवन पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे हैं।

शवों का पोस्टमार्टम कराएगा प्रशासन
इस घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मढौरा डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगे हुए हैं। पुलिस और अन्य पदाधिकारी इलाके में जाकर अन्य बीमार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

इनमें अमित रंजन के उपचार चलने की सूचना के बाद जिला पुलिस बल छपरा सदर अस्पताल पहुंचा। वहां उपचार के क्रम में अमित रंजन की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि मौत का कारण पता चल सके।

छपरा के एक गांव में पूजा के बाद लोगों ने छककर देसी शराब पी। पीने के बाद जब घर गए तो उन्हें उल्टियां होने लगी। आंख से कम दिखने लगा। एक के बाद एक शराब पीने वालों की तबीयत खराब हुई और पूरे गांव में कोहराम मच गया। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार रात से शुरू हुआ मौत का सिलसिला शुक्रवार को जारी रहा। तीन दिन में 11 लोगों के अलावा 35 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं 15 लोग अपनी आंखों की रौशनी खो चुके हैं। सभी मृतक मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित भाथा नोनिया टोली के हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.