10 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1,800 अंक गिरा, ईरान-इजरायल में घमासान, शेयर बाजार में तूफान
Updated on
03-10-2024 02:30 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई है और उसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 1,800 अंक की गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 550 अंक नीचे चला गया। सभी सेक्टर्स में गिरावट दिख रही है। इससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.92 लाख करोड़ रुपये घटकर 464.95 लाख करोड़ रह गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 गिरावट के साथ खुले। इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर एक बार फिर अपर सर्किट में पहुंच गया। यह शेयर पिछले सत्र में 51.10 रुपये पर बंद हुआ था और आज 5 फीसदी तेजी के साथ 53.65 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।
गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को घरेलू शेयर मार्केट बंद रहा लेकिन दुनियाभर के अधिकांश बाजारों में गिरावट रही। साउथ कोरिया में 1.2 फीसदी और जापान में 2.2 फीसदी गिरावट आई। लेकिन ताइवान में 0.75 फीसदी और हॉन्ग कॉन्ग में 6.2 फीसदी तेजी रही। चीन के बाजार बंद रहे। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 1,264 अंक यानी 1.5% गिरावट के साथ 83,002 अंक पर आ गया था जबकि निफ्टी भी 344 अंक यानी 1.33% के साथ 25,452 तक गिर गया था। दोपहर बाद दो बजे सेंसेक्स 1712.50 अंक यानी 2.03% गिरावट के साथ 82,553.79 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 528.45 अंक यानी 2.05% गिरावट के साथ 25,268.45 अंक पर पहुंच गया।
सेक्टोरल इंडेक्सेज का हाल
जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा। इसमें 2.23 फीसदी गिरावट रही। एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में भी गिरावट दिख रही है। निफ्टी 50 के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को छोड़कर सभी शेयरों में गिरावट रही। आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…