सीतारमण के साथ 10 मिनट की मीटिंग और रॉकेट बन गए पेटीएम के शेयर
Updated on
07-02-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: आरबीआई ने पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। इस कारण इसकी पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में करीब 40 फीसदी गिरावट आई। बुधवार को कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग की। दस मिनट की इस मीटिंग ने पेटीएम के खिलाफ चल रही हवा का रुख बदल दिया। बुधवार को पेटीएम के शेयरों में करीब पांच फीसदी तेजी आई और गुरुवार को भी करीब 10 परसेंट चढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक सीतारमण के साथ बैठक में शर्मा को बताया गया कि आरबीआई के एक्शन में सरकार की कोई भूमिका नहीं है और कंपनी को केंद्रीय बैंक की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक शर्मा ने बुधवार को आरबीआई के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की और उन्हें अपनी चिंता से अवगत कराया। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी सेवाओं पर मार्च से रोक लगा दी है। केवल ट्रांसफर और विड्रॉल की अनुमति होगी लेकिन यूजर्स 29 फरवरी से अपना वॉलेट या फास्टैग का टॉप अप नहीं कर सकेंगे। साथ ही अकाउंट में पैसा डिपॉजिट भी नहीं हो पाएगा। RBI के इस एक्शन से पेटीएम में खलबली मची है। खासकर शर्मा कंपनी को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए एक्शन मोड में हैं। उन्होंने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि उनका पैसा सुरक्षित है और 29 फरवरी के बाद भी पेटीएम का ऐप सामान्य रूप से काम करता रहेगा।
पेटीएम शेयर प्राइस
पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। यह उस समय तक देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। लेकिन इसकी लिस्टिंग फीकी रही और यह कभी भी इश्यू प्राइस के आसपास नहीं पहुंच गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 998.30 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 20 अक्टूबर को इस स्तर पर पहुंचा है। बुधवार को यह 395.50 रुपये तक गिर गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। आज यह कारोबार के दौरान करीब 10 फीसदी तेजी के साथ 496.75 रुपये तक गया। सुबह 11 बजे यह 8.80% तेजी के साथ 491.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…