पाकिस्तान को इस साल चुकाना है 21.95 अरब डॉलर का कर्ज
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान को एक साल में कुल 21.95 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। इसमें कुल कर्ज के मूलधन में 19.34 अरब डॉलर और ब्याज में 2.60 अरब डॉलर की रकम शामिल है। एसबीपी डेटा में अगले 12 महीनों में कोई विदेशी ऋण प्रवाह नहीं होने का अनुमान लगाया गया है। इससे पाकिस्तान का आर्थिक संकट और ज्यादा गहरा सकता है। पाकिस्तान को अपनी स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे और कर्ज लेने से बचना होगा।
पाकिस्तान का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी घटा
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 के पहले सात महीनों के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह 44.2 प्रतिशत घटकर 683.5 मिलियन डॉलर रह गया। यह पिछले साल इसी अवधि में 1.22 बिलियन डॉलर था। पाकिस्तान में, सरकार का वित्तीय वर्ष की शुरुआत 1 जुलाई से होता है और 30 जून को समाप्त होता है।
