पूर्व अग्निवीरों के लिए CRPF में कॉन्स्टेबल के 10 फीसदी पद आरक्षित
Updated on
07-04-2023 06:20 PM
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सामान्य ड्यूटी कॉन्स्टेबल के लिए मंजूर 1,29,929 पदों में से 10 प्रतिशत पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। अग्निवीरों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। इससे पहले सीआईएसएफ और बीएसएफ की भर्तियों में भी अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान हो चुका है।गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्वीकृत पदों में से 4,667 पद महिलाओं के लिए हैं, जिनका वेतन मैट्रिक्स 21,700 रुपये से 69,100 रुपये है और उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष होगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पद पर भर्ती के लिए दस प्रतिशत रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लिए आयु में पांच वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट होगी।
इसमें यह भी कहा गया है कि पूर्व अग्निवीर के पहले बैच के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी और उसके बाद के बैच के पूर्व अग्निवीरों के लिए यह छूट तीन साल की होगी।
आवश्यक शिक्षा योग्यता केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष है या पूर्व सेना कर्मियों के मामले में समकक्ष सैन्य योग्यता है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…