6 गेंदों पर 10 रन, फिर 3 गेंद पर 3 लगातार विकेट... नेपाल से किसी ने नहीं की थी ऐसी उम्मीद, जबड़े से खींचा हारा हुआ मैच
Updated on
13-10-2025 01:03 PM
नई दिल्ली: नेपाल ने T20 वर्ल्ड कप 2026 एशिया क्वालीफायर के सुपर सिक्स स्टेज की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। रविवार को अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर हुए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को आखिरी गेंद तक चले मैच में एक रन से हरा दिया। यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं था, खासकर मैच का आखिरी ओवर जिसने सारा ड्रामा समेटे रखा।
आखिरी ओवर का रोमांच
UAE को जीत के लिए 3 गेंदों पर सिर्फ 3 रन चाहिए थे, लेकिन नेपाली गेंदबाजों ने दबाव को बखूबी संभाला। आखिरी की लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट गिरे, जिनमें दो रन आउट शामिल थे और इस नाटकीय मोड़ ने नेपाल को जीत दिला दी। इस जीत के साथ नेपाल इस क्वालीफायर इवेंट में अब तक अजेय रहने वाली एकमात्र टीम बन गई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में UAE की ओर से अलीशान शराफु ने शानदार 58 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच नेपाल के पक्ष में झुकने लगा। अंतिम ओवर में, ऑफ-स्पिनर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने गेंदबाजी संभाली। आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। उनकी तीसरी गेंद पर ध्रुव पराशर ने छक्का जड़ा, जिससे समीकरण एकदम बदल गया, अब UAE को 3 गेंदों पर सिर्फ 3 रनों की जरूरत थी। चौथी गेंद पर पराशर लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए।
अब मैच का रोमांच फिर से अपने चरम पर पहुंच गया। पांचवीं गेंद पर हैदर अली दूसरे रन के लिए दौड़ते हुए स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। इस दौरान ड्रामा हुआ क्योंकि हैदर का बल्ला गिरा और नियम के अनुसार, पहला रन भी नहीं गिना गया। अब आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे। छठी गेंद पर जुनैद सिद्दीकी ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की ओर मारा और दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में वह क्रीज पर नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए। इस तरह नेपाल ने केवल एक रन से मैच जीत लिया, जो टाई हो सकता था।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बड़ा कदम
यह जीत नेपाल के लिए सुपर सिक्स चरण में एक शानदार शुरुआत है। इस चरण में 6 टीमें भाग ले रही हैं और इनमें से टॉप तीन टीमें अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले 20-टीमों के T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। नेपाल ने पहले भी जापान और कुवैत को हराकर ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा बनाए रखा था। यह जीत T20 वर्ल्ड कप के लिए उनके सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…