Select Date:

भागलपुर में एक-एक कर फटे 100 सिलेंडर,:एक घंटे तक सुनाई दिए धमाके, ड्राइवर के चीथड़े उड़े

Updated on 14-12-2022 05:41 PM

 LPG सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से जबरदस्त ब्लास्ट हुए हैं। सिलेंडर में एक-एक कर धमाके शुरू हुए। ट्रक पर सौ से ज्यादा सिलेंडर लदे थे। इनमें ब्लास्ट होने से धमाके की गूंज करीब एक घंटे तक इलाके में सुनाई दी। इस दौरान आग की ऊंची लपटें भी उठती दिखीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर मंटू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए।

हादसा जिले के नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात नारायणपुर NH 31 पर हुआ। ट्रक भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर जा रहा था। तभी रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। लपटों की वजह से सिलेंडरों में भी आग लग गई और एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगा। हादसा और भयावह हो सकता था, क्योंकि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। एक सिलेंडर पेट्रोल पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना और पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया अनुमंडल से अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची। ब्लास्ट खत्म होने के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 1 घंटे तक धमाके होते रहे। धमाके की आवाज से स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।

200 मीटर की दूरी पर था पेट्रोल पंप

100 सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका हिल गया। लोग डर से अपने घर में दुबके हुए थे। ये हादसा और बड़ा हो सकता था। घटनास्थल से 200 मीटर के करीब पेट्रोल पंप भी है। एक सिलेंडर पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन राहत की बात रही कि पंप पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। पेट्रोल पंप और वहां काम कर रहे सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

मेरी झोपड़ी भी जल गई- स्थानीय

बलहा के फ़तुली यादव ने बताया कि वह लंबे समय से एनएच किनारे बासा बनाकर मवेशी पालते हैं। जब धमाका होने लगा तो वो झोपड़ी में दुबक गए, लेकिन जब उनकी झोपड़ी में आग लग गई तो वह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। उन्हें रात में दिखाई कम देता है। झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। फतुली यादव ने बताया कि आग लगने के बाद लोग चिल्ला रहे थे। आग लगे ट्रक से भागते हुए उसने एक आदमी को देखा।

घर की खिड़कियां हिल रही थीं

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में जो भी घर था उसकी खिड़कियां तक हिल रही थीं। लोग डर से घर से बाहर तक नहीं निकल रहे थे। NHAI की एंबुलेंस गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग खत्म होने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन के मलवे को NH 31 से हटाया गया। प्रशासन यातायात बहाल करने में लगा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.