ग्रे मार्केट में 100% प्रीमियम, निवेशकों को मालामाल करने को तैयार यह IPO, आज से लगा सकते हैं पैसा
Updated on
12-12-2023 01:47 PM
नई दिल्ली : अगर आप किसी लॉजिस्टिक्स कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एस जे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ (SJ Logistics IPO) मार्केट में आ गया है। निवेशक आज यानी मंगलवार से इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं। ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को अच्छा प्रीमियम (SJ Logistics GMP) मिल रहा है। इस आईपीओ को आप 14 दिसंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ में कंपनी निवेशकों को 38.4 लाख शेयर जारी करेगी। आइए एस जे लॉजिस्टिक्स के आईपीओ से जुड़ी कुछ अहम जानकारी जानते हैं।
क्या है प्राइस बैंड?
एस जे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 121 रुपये से 125 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ में एक लॉट 1000 शेयरों का है। ऐसे में आपको इस आईपीओ में न्यूनतम 1,25,000 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 1 लॉट के लिए ही बोली लगा सकते हैं।
ग्रे मार्केट में 100% प्रीमियम
ग्रे मार्केट में एस जे लॉजिस्टिक्स का शेयर शानदार परफॉर्म कर रहा है। मंगलवार सुबह यह शेयर ग्रे मार्केट में 100 फीसदी या 125 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 250 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।
क्या करती है कंपनी?
एस जे लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड अपने क्लाइंट्स को सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सोल्यूशंस ऑफर करती है। कंपनी ट्रांसपोर्टेशन हैंडलिंग और कस्टमर क्लीयरेंस जैसी सेवाएं ऑफर करती है। एस जे लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 13.65 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…