100 स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन का कायाकल्प, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रेलवे कर रहा बड़ी तैयारी
Updated on
21-11-2023 02:31 PM
नई दिल्ली : अयोध्या राम मंदिर में जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को देखते हुए भारतीय रेलवे भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे ने राम मंदिर की तर्ज पर ही अयोध्या रेलवे स्टेशन के फ्रंट गेट और फसाड बनाया है। मंदिर के शुभारंभ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे देशभर से बड़े स्तर पर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना भी है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के दौरान रेलवे अयोध्या के लिए 100 से भी ज्यादा स्पेशल ट्रेन चला सकता है। देश के तमाम जोन से जरूरत के मुताबिक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
रेलवे स्टेशन का हो रहा रिडेवलपमेंट
रेल मंत्रालय ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम दो चरणों में किया जा रहा है। 240 करोड़ रुपये की लागत के पहले चरण का काम इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें स्टेशन की मौजूदा पांच हजार यात्रियों की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख यात्री तक किया जा रहा है। दूसरे, स्टेशन का फ्रंट गेट और पूरा फसाड राजस्थान भरतपुर की बंसी पहाड़पुर के उसी पत्थरों से किया गया है, जिस पत्थर का इस्तेमाल रामलला के मंदिर को बनाने में किया जा रहा है। दुनियाभर में मशहूर इस पत्थर की उम्र पांच हजार साल से भी ज्यादा की बताई जाती है। बारिश होने पर इसकी चमक और बढ़ती है।
स्टेशन के फ्रंट और प्लैटफॉर्म दोनों तरफ मंदिर जैसे आठ पिरामिड बनाए गए हैं। स्टेशन के फ्रंट गेट से प्रवेश करने पर लोगों को एकदम अयोध्या मंदिर में घुसने जैसी सुखद अनुभूति होगी। यहां शानदार लैंडस्कैपिंग की जा रही है। मुमकिन है कि स्टेशन के गेट के पास पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की भी स्थापना की जाए। स्टेशन के अंदर मंदिर के दर्शन कराने जैसी पेंटिंग भी कराने की योजना है। फ्रंट गेट पर भगवान श्रीराम का मुकुट बनाया जाएगा।
दूसरे चरण में 6 प्लैटफॉर्म होंगे तैयार
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्टेशन तीन प्लैटफॉर्म का है, लेकिन 422 करोड़ रुपये के दूसरे चरण में निर्माण में इसे छह प्लैटफॉर्म का किया जाएगा। ताकि यहां से अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सके। ग्राउंड फ्लोर के अलावा स्टेशन की दो और मंजिल बनाई गई हैं। प्लैटफॉर्म के उपर मेट्रो स्टेशन की तरह ही बनाया जाएगा। जहां खाने-पीने से लेकर वेटिंग लाउंज भी होंगी। स्टेशन के अंदर और बाहर 12 लिफ्ट, 14 एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की दुकानें, क्लॉक रूम और डॉरमेट्री समेत रिटायरिंग रूम्स होंगे। यहां मेल-फीमेल के लिए 77 डॉरमेट्री की सुविधा होगी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…