Select Date:

101 साल पुराना प्राइवेट बैंक मार्केट में धड़ाम

Updated on 15-09-2022 06:14 PM

101 साल पुराना प्राइवेट बैंक तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) मार्केट में धड़ाम हो गया है। प्राइवेट बैंक की शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर लिस्टिंग हुई है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 495 रुपये पर लिस्ट हुए। बैंक के शेयर 510 रुपये के अपने इश्यू प्राइस से करीब 3 पर्सेंट डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों की लिस्टिंग 510 रुपये पर हुई। बीएसई में बैंक के शेयर फिलहाल करीब 4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 490 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

 लिस्टिंग से ठीक पहले 10-12 रुपये के प्रीमियम पर थे शेयर
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर लिस्टिंग से ठीक एक दिन पहले ग्रे मार्केट में 10-12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। बैंक के 807.85 करोड़ रुपये के इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को इनवेस्टर्स से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में बैंक के 87,12,000 शेयर ऑफर पर थे, जिस पर 2,49,39,292 शेयरों के लिए बिड्स मिली थी। बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये था।

 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) के आईपीओ में रिटेल बिडर्स का कोटा 6.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व कोटा 2.94 गुना और क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 1.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक साल 1921 में शुरू हुआ था। प्राइवेट बैंक रिटेल कस्टमर्स, MSME और दूसरे ग्राहकों को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज ऑफर करता है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। 31 मार्च 2022 तक के डेटा के मुताबिक, बैंक की 509 ब्रांचेज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.