12 कंगारू बोल्ड या LBW, स्वीप शॉट ने ऑस्ट्रेलिया की दिल्ली टेस्ट में लुटिया डुबो दी
Updated on
20-02-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर्स के सामने कोई उपाय नहीं सूझता देख शायद ऑस्ट्रेलियाई थिंक-टैंक ने दूसरे टेस्ट में उनके खिलाफ एक रणनीति बनाई। मेहमान टीम के बैटर सीधे बल्ले से खेलने के बजाय 'स्वीप शॉट' से जवाब देने के इरादे से उतरे। तकरीबन हर बैटर ने स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलकर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा पर दबाव बनाने की कोशिश की। मगर उन्हें नहीं पता था कि वह अपने लिए गड्ढा खोद रहे हैं।
सारे दिग्गज स्वीप में ही फंसे प्लेयर ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा ने मैच के बाद कहा कि उन्हें अनुमान था कि वह इस तरह की कोशिश करेंगे। जडेजा ने स्पिन कराने की ज्यादा कोशिश नहीं की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को सीधी गेंदों पर फंसाते रहे। धुरंधर स्टीव स्मिथ हों या स्पिनर्स को खेलने में माहिर कहे जा रहे मैट रेनशॉ, स्वीप शॉट खेलने में आउट हो गए।
कप्तान कमिंस ने स्वीकारा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने तो आते ही स्वीप करने की कोशिश की और जडेजा की नीची रही गेंद पर बोल्ड हो गए। एलेक्स कैरी और मैट कुहनमैन भी इसी तरह स्वीप शॉट खेलने में आउट हो गए। अपने बल्लेबाजों के स्वीप शॉट पर आउट होने पर कमिंस ने कहा, ‘हर कोई अपने खेल को अपने तरीके से कंट्रोल करता है। कुछ गेंदों पर शायद आपका नाम लिखा होता है। लेकिन हमें अपने शॉट सिलेक्शन पर समीक्षा की आवश्यकता है।’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की लताड़ कमिंस ने माना कि उनकी टीम भारत पर दबाव बनाने के बाद खुद ही उलझ गई। उधर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर माइकल हसी ने एक टीवी परिचर्चा में कहा कि उनकी टीम ने जीत का मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा, ‘टीम बहुत निराश होगी। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उनका पलड़ा भारी था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने मौका गंवा दिया। हमारे बल्लेबाजों में से अधिकतर ने भारतीयों को अपने विकेट इनाम में दिए।’
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…