पहले दिन 1.25 लाख करोड़ स्वाहा... ट्रंप के टैरिफ से पहले बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,200 अंक लुढ़का
Updated on
01-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। 11.41 बजे सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक गिरावट के साथ 76,300 अंक से नीचे आ गया जबकि निफ्टी 23,250 से नीचे आ गया। ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टर्स में गिरावट आई है। निफ्टी आईटी, रियल्टी, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 से 3 फीसदी गिरावट आई है। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1.25 लाख करोड़ की गिरावट आई है और यह 411.62 लाख करोड़ रुपये रह गया है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आने वाले टैरिफ (टैक्स) को लेकर बाजार में चिंता है। सेंसेक्स में इन्फोसिस, TCS और HCL टेक जैसी IT कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। साथ ही बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन में भी गिरावट आई। हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इनमें इंडसइंड बैंक, M&M, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और NTPC शामिल हैं।
इस बीच सरकारी कंपनी HAL का शेयर शुरुआती कारोबार में 7% से अधिक चढ़ गया। कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 62,700 करोड़ रुपये की डील मिली है। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक कंपनी एयरफोस और नेवी के लिए 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड बनाएगी। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.5 फीसदी तेजी के साथ 4492.80 रुपये तक गया। साथ ही HBL Engineering के शेयरों में भी 9.2% तेजी आई। कंपनी को कवच सिस्टम के लिए सेंट्रल रेलवे से 762.56 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
वोडाफोन का शेयर अपर सर्किट में
देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर भी शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए। बीएसई पर यह 10 फीसदी तेजी के साथ 7.49 रुपये पर पहुंच गया। सरकार के कंपनी के 36,950 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम बकाये को इक्विटी में बदल दिया है। इससे कंपनी की देनदारी में गिरावट आई है और वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरो में आज तेजी देखी जा रही है। इस कदम से कंपनी में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर 48.99% हो जाएगी। प्रमोटर वोडाफोन पीएलसी की हिस्सेदारी घटकर 16.1 फीसदी और आदित्य बिड़ला ग्रुप की 9.4% रह जाएगी। हालांकि कंपनी का ऑपरेशनल कंट्रोल प्रमोटर्स के हाथों में ही रहेगा।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…