सांसद रत्न के लिए मनोज झा, सुकांत मजूमदार समेत 13 सांसद नॉमिनेट, देखें पूरी लिस्ट
Updated on
22-02-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है। सम्मान की संस्थापना करने वाले संस्थान प्राइम प्वायंट फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस सम्मान के लिये 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें आठ लोकसभा के, पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इसमें तीन पूर्व सांसद शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णामूर्ति की सह अध्यक्षता वाली समिति ने विशेष पुरस्कार की श्रेणी में दो विभाग संबंधी स्थायी समिति और एक विशिष्ठ नेता को भी नामित किया है।
इस समिति में जाने माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल थे। सम्मान के लिए नामित सांसदों में विद्युत बरन महतो (भाजपा झारखंड), डा. सुकांत मजुमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार), डा. हीना विजय कुमार गावित, गोपाल शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्यप्रदेश), डा. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र) शामिल हैं।
इन्हें 17वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर नामित किया गया है, जिसमें प्रश्न, निजी विधेयक, चर्चा में हिस्सा लेना आदि शामिल है। इसके अलावा राज्यसभा से वर्तमान सदस्यों में जॉन ब्रिटास, मनोज झा और फौजिया खान को नामित किया गया है। इसके अलावा सेवानिवृत सांसदों की श्रेणी में विशंभर निषाद और छाया वर्मा को नामित किया गया है। संसदीय समिति में वित्त संबंधी समिति (भाजपा के जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति (वाईएसआर कांग्रेस वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली) को नामित किया गया है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…