14 छक्के, 27 छक्के...लखनऊ ने खड़ा किया सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर
Updated on
29-04-2023 07:58 PM
मोहाली: कैरेबियाई पावरहाउस काइल मेयर्स और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल की रात आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांच विकेट पर 257 रन बनाए, जो इस सीजन का बेस्ट स्कोर भी है। मेयर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाए जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाए।
IPL के टॉप-3 स्कोर
263/5 बैगलोर
257/5 लखनऊ
248/3 बैंगलोर
टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2013 में बनाया था, उस मुकाबले में क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ 175 रन बनाए थे।
राहुल को छोड़कर सब चले बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। मेयर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जड़े। मेयर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बदोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े। स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए। लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 73 रन बनाये । स्टोइनिस 13वें ओवर में आउट हो जाते लेकिन लांग आन पर कैच लपकने के प्रयास में लियाम लिविंगस्टोन ने सीमारेखा को छू दिया।
हर गेंदबाज की बेदम पिटाई तीन मैचों के बाद लौटकर कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिए। फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले। कागिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिए हालांकि उन्हें दो विकेट मिले।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…