15 विकेट गिरे, शमार-अल्जारी ने कंगारुओं का किया बुरा हाल... सबीना पार्क बना बल्लेबाजों के लिए 'कब्रिस्तान'
Updated on
14-07-2025 04:13 PM
जमैका: कैमरन ग्रीन की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की आक्रामक तेज गेंदबाजी के सामने 99 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद कुल 181 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ग्रीन 42 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर कप्तान पैट कमिंस पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। रविवार को तीनों सत्र में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के 15 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने इस डे नाइट टेस्ट मैच में इससे पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 143 रन पर आउट करके अपनी टीम को 82 रन की बढ़त दिला दी थी।
अल्जारी और शमार जोसेफ ने कंगारुओं का निकाला तेल
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (19 रन देकर तीन विकेट) और शमार जोसेफ (26 रन देकर दो विकेट) की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। शमार जोसेफ ने दूसरे ओवर में सैम कोंस्टास (00) को आउट कर दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का पतन शुरू हो गया।
19 वर्षीय कोंस्टास का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने छह पारियों में 50 रन बनाए हैं।उस्मान ख्वाजा (14) और स्टीव स्मिथ (05) दोनों नहीं चल पाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने 21वें ओवर में ब्यू वेबस्टर (13) और एलेक्स कैरी (00) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 69 रन कर दिया।
वेस्टइंडीज 143 रन पर हुआ था ऑल आउट
इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भी नहीं चल पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 34 रन देकर तीन जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में सिर्फ 52 ओवर में ही आउट हो गया। वेस्टइंडीज की तरफ से जॉन कैम्पबेल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि शाई होप (23) 20 रन की संख्या पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…