Select Date:

भारत में 2021में सड़क दुर्घटना में 1,55,662 मौते, अधिकांश एक्सीडेंट का समय शाम 6 बजे से रात 9 बजे

Updated on 15-09-2022 05:47 PM
टाट सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर, 2022 को सड़क हादसे में निधन हो गया। वे मर्सिडीज बेंज कार में अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। पालघर में सूर्या नदी पर बने पुल पर कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मृत्यु हो गई। दोनों पिछली सीट पर थे। इस साल फरवरी में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सोनीपत में एक रोड दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। 2018 में पूर्व राज्यसभा सांसद और तेलुगु अभिनेता नंदमुरी हरिकृष्णा तेलंगाना के नलगोंडा जिले के पास कार हादसे में मृत्यु हो गई। अन्य प्रमुख सड़क दुर्घटना में बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे, साहेब सिंह वर्मा और व्यंग्यकार जसपाल भट्टी शामिल हैं।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार अधिकांश एक्सीडेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच होते हैं। जिसमें दोपहिया वाहनों की मौत 44% से अधिक होती है। भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का कारण हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में 4,03,116 दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें 1,55,662 मौते और 3,71,884 लोग घायल हुए। कुल हादसों में ओवरस्पीडिंग 58.7% है, जबकि लापरवाह ड्राइविंग या ओवरटेकिंग में 25.7% शामिल हैं।

मौतों में बढ़ोतरी

देश में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों (2021) पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक रोड एक्सीडेंट के मामले 2020 में 3,64,796 से बढ़कर 2021 में 4,03,116 हो गए। मौतों में 16.8% बढ़ोतरी हुई है। 2020 में 1,33,201 और 2021 में 1,55,622 ने सड़क हादसे में अपनी जान गवाई है। साथ ही 2021 में प्रति हजार वाहनों की मौत दर 2020 में 0.45 से बढ़कर 2021 में 0.53 हो गई है। विश्लेषण से पता चलता है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुई हैं।

 

खतरनाक या ओवरटेकिंग के कारण 1,03,629 दुर्घटनाएं (कुल 25.7%) हुईं। जिसके परिणामस्वरूप 2021 के दौरान 42,853 मौते हुई और 91,893 घायल हुए। खराब मौसम के कारण हादसें केवल 2.8% (4,03,116 मामलों में से 11,110) के प्रभाव में हुई। 7,235 घाटलों में ड्रग/अल्कोहल का 1.9% हिस्सा है।

नेशनल और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाएं

राष्ट्रीय राजमार्गों में 30.3% दुर्घटनाएं दर्ज की। राज्य राजमार्गों में 23.9% हादसे हुए हैं। एक्सप्रेसवे पर कुल 1,899 सड़क दुर्घटनाएं हुई । जिसमें 1214 लोग घायल और 1356 मौतें हुई हैं। 2021 में अन्य सड़कों पर दुर्घटनाओं के कारण कुल 62,967 (40.5%) लोगों की मौत हुई। अधिकांश हादसे शाम 6 से रात 9 बजे के बीच हुई, जो 20.2% है।

वाहन और स्थान

2021 में दोपहिया वाहनों में अधिकतम मृत्यु 69,240 मौतें हुई। यह कुल मौतों का 44.5% था। इसके बाद कारों 23,531 मौतें (15.1%) और ट्रक/लॉरी (14,622 मौतें (9.4%) का योगदान था। कुल दुर्घटनाओं में से करीब 59.7% ग्रामीण क्षेत्रों (2,40,747) और 40.3 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में (1,62,369) हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.