Select Date:

17,18 दिसंबर अब गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, नरसिंहानंद करेंगे आयोजन

Updated on 08-09-2022 05:54 PM

हरिद्वार में हुई धर्म संसद विवादित बयानों की वजह से चर्चा में थी। अब इसके एक साल बाद गाजियाबाद के डासना मंदिर में बड़ी धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के मुताबिक 17 और 18 दिसंबर को शिव शक्ति धाम डासना में यह धर्म संसद आयोजित होगी।

सह आयोजक यति नरसिंहानंद ने कहा, हम संतों और हिंदू जानकारों व अध्यात्मिक गुरुओं को निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं। बता दें कि स्वामी नरसिंहानंद भी वसीम रिजवी के साथ ही हरिद्वार हेट स्पीच मामले के आरोपी हैं। उन्हें 14 जनवरी को सर्वानंद गंगा घाट से गिरफ्तार कर लिया गया था। उस दौरान वह वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना दे रहे थे। हेट स्पीच मामले में यति नरसिंहानंद को 7 फरवरी को जमानत मिली थी।

धर्म संसद से हुआ था मोहभंग
खास बात यह है कि इसी साल मई में स्वामी नरसिंहानंद ने कहा था कि वह भविष्य में इस्लामिक जिहाद के विरोध में किसी धर्म संसद का आयोजन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि अखाड़ा परिषद और बहुत सारे संत उनके समर्थन में आवाज नहीं बुलंद कर रहे हैं जिससे वह बहुत दुखी और निराश हैं। उन्होंने कहा था कि कम से कम संतों को उनके समर्थन में बोलना चाहिए। इसी बात से खिन्न होकर उन्होंने धर्म संसद में सक्रिय सहभागिता ना करने की बात कही थी।

पिछले साल वेद निकेतन आश्रम हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया गया था। यहां मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर विवाद पैदा हो गया था। 23 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस ने जितेंद्र नारायण त्यागी (वसीम रिजवी) और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यति नरसिंहानंद ने ही वसीम रिजवी का धर्मांतरण करवाया था। 10 दिन के बाद ही दूसरी एफआईआर दर्ज हुई। इसमें यति नरसिंहानंद का भी नाम शामिल था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.