177 रन... संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला, सैयद मुश्ताक अली में बन गया नया रिकॉर्ड
Updated on
27-11-2025 01:41 PM
लखनऊ: गुजरात के उर्विल पटेल और आर्या देसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दिन सर्विसेज के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रन जोड़े। उर्विल ने इस दौरान 31 गेंदों में सेंचुरी भी बनाई, जिससे उनकी टीम को आसान जीत मिली। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की सबसे बड़ी साझेदारी का इस जोड़ी का रिकॉर्ड चंद घंटों में ही टूट गया। केरल की ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और रोहन कुन्नुमल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
संजू और रोहन ने 177 रन जोड़े
ओडिशा के खिलाफ मैच में संजू सैमसन और रोहन कन्नूमल ने 177 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई। टीम के सामने जीत के लिए इतने ही रनों का लक्ष्य था। रोहन ने 60 गेंदों पर 121 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के मारे। दूसरी तरफ संजू सैमसन ने 41 गेंद पर 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जा चुके संजू ने यहां सेकंड फिडल की भूमिका निभाई और विस्फोटक खेल रहे रोहन को स्ट्राइक देने पर फोकस किया।
इस सीजन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी मनन वोहरा और अर्जुन आजाद ने बनाई थी। चंडीगढ़ की इस जोड़ी ने बिहार के खिलाफ 2023 सीजन में 159 रन जोड़े थे। 2025-26 सीजन के पहले दिन यह रिकॉर्ड तीन बार टूट जीता। किशन लिंगदोह और अर्पित भटेवारा ने पहले विकेट के लिए मेघालय के खिलाफ 157 रनों की साझेदारी बनाई।
मैच में क्या-क्या हुआ?
इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ओडिशा ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। कप्तान बिप्लब सामंत्रे ने अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। एमडी निधीश ने केरल के लिए 4 विकेट झटके। 101 गेंदों पर 177 रनों की नाबाद साझेदारी बनाकर संजू और रोहन ने केरल को पहले मैच में जीत दिला दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…