Select Date:

खुदाई में मिले 17वीं शताब्दी के अवशेष

Updated on 05-09-2022 05:47 PM

कई बार ऐसा होता है जब खुदाई में कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है। कभी-कभी तो मानव कंकाल मिल जाता है जिसे देखकर शोधकर्ता हैरत में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ होगा। इसी कड़ी में स्पेन से ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला के अवशेष मिला। इसे देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि यह उस समय की किसी पिशाचिनी का कंकाल है।

कब्रिस्तान की खुदाई पर मिले अवशेष
दरअसल, यह घटना पोलैंड के एक गांव की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड के पिएन गांव में कुछ शोधकर्ता 17वीं शताब्दी के कब्रिस्तान की खुदाई कर रहे थे। ठीक इसी दौरान उनको वहां पर एक महिला के अवशेष मिले जो बाकी अवशेषों से अलग थे। उसकी जांच करने पर पता चला कि उस वक्त के लोग इस महिला को वैम्पायर यानी कि पिशाचिनी मानते थे।

गले के पास ब्लेड की पिन भी मिली
रिपोर्ट के मुताबिक यह अवशेष इतने बड़े दिख रहे थे कि खुदाई करने वाले हैरान रह गए कि ऐसा भी हो सकता है और कंकाल इतने बड़े मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इस महिला को देखकर यह भी अंदाजा लगाया गया कि यह पिशाचिनी शायद जिंदा भी हो सकती थी इसलिए उसके गले के पास ब्लेड को पिन किया गया था। मतलब कि अगर वो महिला कब्र में जिंदा हो और लौटने की कोशिश करे, तो उसका गला फिर से कट जाए। उस समय महिला को वैम्पायर मानते थे लोग
फिलहाल इस कंकाल को वापस कब्र से निकाल लिया गया है और संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। इस पर जांच की जा रही है। निकोलस कोपरनिकस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेरियस पोलिन्स्की के मुताबिक उस समय के लोग इस महिला को वैम्पायर मानते थे। उनको डर था वो वापस कब्र से आ सकती है, ऐसे में उसका सिर या पैर काट दिया जाता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.