18 साल और 95 मैचों की बादशाहत खत्म, टी20 में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे शर्मनाक दिन
Updated on
12-12-2025 01:04 PM
न्यू चंडीगढ: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलााफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हार गई। मुल्लानपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए एडेन मार्करम की टीम ने भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर भारतीय पारी सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई।
घर में भारत की सबसे बड़ी हार
भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर यह 96वां टी20 इंटरनेशनल मैच था। पहले 95 मैचों में कभी भी टीम इंडिया मैच को 50 या उससे ज्यादा रनों से नहीं हारी थी। इससे पहले भी सबसे बड़ी हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही झेलनी पड़ी थी। 2022 में इंदौर में साउथ अफ्रीका ने 49 रनों से हराया था। ओवरऑल बात करें तो भारत सिर्फ दूसरी बार इस फॉर्मेट में 50 से ज्यादा रनों से हारा है। 2019 में न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन ने भारत के खिलाफ 80 रनों से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में इस मुकाबले में सिर्फ तिलक वर्मा ने ही रन बनााए। उन्होंने 34 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सभी बल्लेबाज स्ट्रगल कर रहे थे। 14वें ओवर के बाद तिलक वर्मा 29 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 5.1 ओवर में सिर्प 5 ही गेंदों का सामना किया। वह आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। जितेश शर्मा ने 17 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली लेकिन वह भी आसानी से रन नहीं बना पा रहे ते। हार्दिक ने 23 गेंदों पर 20 रन बनाए जबकि अक्षर के बल्ले से 21 गेंद पर 21 रन निकले।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…