चकिया से PFI के 2 एक्टिव सदस्य गिरफ्तार, जांच एजेंसी की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
Updated on
05-08-2023 02:02 PM
पटना: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद आज शनिवार को एनआईए की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया नगर के वार्ड-21 के ऑफिसर कॉलोनी में छापेमारी की है। एनआईए टीम ने यहां से PFI के दो सक्रिय सदस्य माने जाने वाले आरोपी सैयद रेजा और मोहम्मद कैफ को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एनआईए की ये कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी मारूफ रियाज की निशानदेही पर हुई है।
NIA ने PFI के इन संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
एनआईए ने शुक्रवार को पीएफआई के चार सदस्यों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। NIA ने शुक्रवार को पीएफआई के चार कैडरों के खिलाफ कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के एक मामले में ये चार्जशीट दाखिल की। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि सभी चार आरोपी मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद बिलाल और मोहम्मद इरशाद आलम पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं। इनके खिलाफ स्पेशल एनआईए कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल की है। सभी पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं, गैरकानूनी गतिविधियों के तहत आरोप लगाए गए थे। इससे पहले इसी साल 7 जनवरी को एनआईए ने अन्य चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए ने अब तक पीएफआई के 15 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
हिंसा फैलाने के लिए हथियार-विस्फोटक जुटा रहे थे सदस्य
एनआईए के मुताबिक, 'प्रतिबंध के बाद भी पीएफआई अपने जहरीले और सांप्रदायिक एजेंडे, विचारधारा और गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।' चार्जशीट में एनआईए ने कहा है कि पीएफआई के चारों सदस्य हमल करने, हिंसा फैलाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए वे हथियार और गोला-बारूद की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले साल जुलाई में फुलवारीशरीफ पुलिस ने दर्ज किया था मामला
यह मामला शुरू में बिहार पुलिस ने पिछले साल 12 जुलाई को पटना के फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में 26 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। इसके कुछ ही समय बाद एनआईए ने स्थानीय पुलिस से मामला अपने हाथ में ले लिया। एनआईए ने इस मामले में 7 जनवरी 2023 को चार लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की थी।
पिछले साल छापेमारी में हुआ था PFI की साजिश का खुसाला
पिछले साल जुलाई में छापेमारी के दौरान एनआईए टीम ने प्रतिबंधित संगठन के झंडे, पर्चे और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे। इसमें पीएफआई की '2047 तक भारत को इस्लामिक राज्य में बदलने' की साजिश का पर्दाफाश हुआ था। पिछले महीने, एनआईए ने बिहार में पीएफआई पर प्रतिबंध से संबंधित एक मामले में पूर्वी चंपारण जिले से एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया था।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…