दिलीप सरदेसाई
8 अगस्त को जन्मे तीसरे महत्वपूर्ण क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई हैं, जिनका जन्म 1940 को हुआ था। दिलीप सरदेसाई भारत के ऐसे टेस्ट क्रिकेटर थे, जो स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 30 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 39.23 की औसत के साथ 2001 रन बनाए। दिलीप सरदेसाई के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि, वह गोवा से आने वाले एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सरदेसाई ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से किया था। सरदेसाई को 23 जून, 2007 को चेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन 2 जुलाई को हो गया था। दिलीप सरदेसाई के बेटे राजदीप सरदेसाई भारत के वरिष्ठ पत्रकार हैं।