20 साल के तिलक वर्मा का इंतकाम, किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे अर्शदीप सिंह!
Updated on
04-05-2023 07:39 PM
मोहाली: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 का मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने लगातार दो गेंदों पर दो स्टंप्स तोड़ दिये। पहले उन्होंने तिलक वर्मा (Tilak Varma) और फिर नेहाल बढ़ेरा को बोल्ड किया। पंजाब 13 रनों से मुकाबला जीत गई। बुधवार को मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली खेलने पहुंची।
आमने-सामने आए अर्शदीप और तिलक
इस मुकाबले में तिलक वर्मा 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर उतरे। सामने गेंदबाज अर्शदीप सिंह ही थे। मुंबई को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी। अर्शदीप ने दो डॉट गेंदें डालीं। लेकिन अगली गेंद पर तिलक ने छक्का मार दिया। फिर अर्शदीप ने यॉर्कर मारने की कोशिश की लेकिन तिलक तैयार थे। उन्होंने गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से स्कूप कर चौका बटोरा। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का मारा और मैच को पूरी तरह मुंबई की तरफ मोड़ दिया।
102 मीटर लंबा छक्का
19वें ओवर में अर्शदीप सिंह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा स्ट्राइक पर आए। उन्होंने डॉट गेंद खेली। अगली गेंद पर दो रन लिया। मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने सामने की तरफ 102 मीटर लंबा छक्का मारकर मुंबई को रिकॉर्ड जीत दिला दी। पंजाब ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए थे। मुंबई ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
आईपीएल करियर का सबसे महंगा स्पेल
अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 66 रन खर्च किये। यह आईपीएल में उनका सबसे महंगा स्पेल है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स के किसी गेंदबाज का भी यह सबसे महंगा स्पेल है। आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम है। उन्होंने 70 रन खर्च किये थे। इस सीजन का सबसे महंगा स्पेल यश दयाल ने डाला है। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 69 रन दिये थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…