200 लड़ाकू विमान, 1000 ड्रोन... यूक्रेन ने बना लिया रूस को तबाह करने का महाविनाशक प्लान
Updated on
01-02-2023 06:49 PM
मॉस्को: यूक्रेन ने रूस को करारा जवाब देने के लिए नया प्लान बनाया है। इसके लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो देशों से और अधिक हथियारों की मांग की है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि वो रूस को अपनी जमीन से खदेड़ सकते हैं, हालांकि इसके लिए नए हथियारों के एक शस्त्रागार की आवश्यकता है। यूक्रेनी सेना ने यह भी दावा किया कि रूस नए सिरे से हमला करने का प्लान बना रहा है। नाटो देशों ने भी यूक्रेन को कई तरह के मुख्य युद्धक टैंक, बख्तरबंद वाहन, तोप, मिसाइल और गोला-बारूद देने का ऐलान किया है। इसके बावजूद यूक्रेन को डर है कि यह पुतिन को पूरी तरह से हराने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है।
यूक्रेन ने सौंपी हथियारों की 'विशलिस्ट'
यूक्रेन ने अनुमान लगाया है कि उन्हें रूसी सैन्य आक्रमण का सामना करने के लिए तत्काल में 500 टैंक, 200 युद्धक विमान, 1,000 तोपें, 1,000 ड्रोन और 300 मिसाइल लांचर की आवश्यकता है। ऐसे में अमेरिका ने एम1ए2 अब्राम टैंक, जर्मनी ने लैपर्ड-2 टैंक और ब्रिटेन ने चैलेंजर-2 टैंक देने का ऐलान किया है।ऐसे 321 टैंक नाटो के कई देशों से यूक्रेन भेजे जाएंगे। लेकिन, यूक्रेन की मांग अब लड़ाकू विमानों तक पहुंच चुकी है। यूक्रेन ने कहा है कि उन्हें रूस का मुकाबला करने के लिए आधुनिक लड़ाकू विमान चाहिए। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देने से साफ इनकार कर दिया है।
यूक्रेन ने मांगे 200 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान
कीव की इच्छा है कि उन्हें दुनिया का सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफ-35, ब्रिटेन का यूरोफाइटर, टोर्नाडो, फ्रांस का राफेल और स्वीडन के साब का ग्रिपिन विमान शामिल हैं। यूक्रेन ने कहा है कि उन्हें अपने सोवियत काल के पुराने और परिचालन से हट चुके विमानों को बदलने के लिए ऐसे 200 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत होगी। यूक्रेनी वायु सेना के अधिकारी यूरी इग्नाट ने कहा कि हम तकनीक में काफी पिछड़े हुए हैं। इसलिए, आवश्यकता गंभीर है। यह भी बताया गया है कि कुछ अमेरिकी वायु सेना के अधिकारी यूक्रेन की मदद के लिए एमक्यू-9 रीपर जैसे उच्च तकनीक वाले ड्रोन भेजने के इच्छुक हैं।
गोला-बारूद और मिसाइलों की सप्लाई चाहता है यूक्रेन
यूक्रेन, रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए मिसाइलों, मिसाइल लांचरों, बख्तरबंद वाहनों और गोला-बारूद की निरंतर आपूर्ति भी चाहता है। उनका कहना है कि रूस के अंदर सप्लाई लाइनों को बाधित करने के लिए उन्हें लंबी दूरी तक हमला करने वाले हथियारों की आवश्यकता है। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले यूक्रेन को पेट्रियट मिसाइल देने की इच्छा जताई थी। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई मिसाइल यूक्रेन नहीं पहुंची है। वहीं, रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन भेजे जाने वाले सभी सप्लाई को निशाना बनाने के लिए स्वतंत्र है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…