200 ठोकने वाले ईशान किशन बाहर, राहुल के लिए सूर्यकुमार यादव भी प्लेइंग XI से आउट
Updated on
10-01-2023 07:59 PM
गुवाहाटी: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है। अपने पिछले वनडे में दोहरा शतक ठोकने वाले ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को मौका देना फैंस के लिए हैरान करने वाला है। साथ ही साथ प्रचंड फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव तक को टीम कंपोजिशन में फिट नहीं समझा गया। राहुल टीम के विकेटकीपर होंगे। पहले वनडे में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार पर श्रेयस अय्यर का तरजीह दी गई है ।
साथ अंदर-साथ बाहर
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों ने वनडे डेब्यू एक ही साथ किया था। दोनों ने पिछले साल 2021 में श्रीलंका के ही खिलाफ कोलंबो में पहला एकदिवसीय खेला था। दोनों का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू भी एक ही मैच से हुआ था। यह मैच मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया। इतना ही नहीं दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में एक ही टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी हैं।
एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी बरकरार
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने इस फैसले की जमकर आलोचना की है। प्रसाद का मानना है कि दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाता। प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘भारत के पिछले वनडे मैच में जिसने दोहरा शतक बनाया था, उसे मौका देना बनता था। गिल के लिए काफी समय है, लेकिन दोहरा शतक जमाने वाले को कैसे बाहर कर सकते हैं।’
टी-20 का नंबर 1 बल्लेबाज की कोई इज्जत नहीं
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘आज भारतीय टीम को देखकर सहज नहीं हूं । पिछली वनडे पारी में दोहरा शतक लगाने वाला ईशान किशन और पिछली टी-20 पारी में शतक जड़ने वाला सूर्यकुमार यादव बाहर है। उम्मीद है कि उनका मनोबल बना रहेगा।’ भारत ने आखिरी बार कोई बड़ा टूर्नामेंट 2013 में जीता था। ऐसे में घरेलू सरजमीं पर 2023 वर्ल्ड कप टीम गंवाना नहीं चाहेगी।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…