Select Date:

शादी के नाम पर टमाटर-सी लाल हो गई थीं 21 साल की ऐश्वर्या राय, मां बनने को लेकर कही यह बात, पुराना वीडियो वायरल

Updated on 15-09-2024 05:09 PM
ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग के बाद मिस वर्ल्ड का ताज जीता और फिर फिल्मों में एंट्री की थी। हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना था। शायद ही कोई लड़का होगा, जो ऐश्वर्या से शादी के सपने नहीं देख रहा होगा। लेकिन जब 21 साल की ऐश्वर्या से शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया था, तो वह ब्लश करने लगी थीं और अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही थीं। 51 साल की ऐश्वर्या का अब जब 29 साल पुराना वीडियो वायरल हुआ, तो फैंस और फिदा हो गए। शादी के सवाल पर ऐश्वर्या ने तब जो जवाब दिया था, उसकी फैंस अब तारीफ कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan का रिलेशनशिप सलमान खान से लेकर विवेक ओबेरॉय तक के साथ रहा, पर शादी Abhishek Bachchan के साथ हुई। साल 2007 में शादी के बंधन में बंधीं और 2011 में बेटी आराध्या की मां बनीं। अभिषेक के साथ ऐश्वर्या खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही थीं, पर पिछले कुछ महीनों से उनके अलग होने और तलाक की खबरें आ रही हैं। पर अभी तक ऐश्वर्या-अभिषेक या बच्चन परिवार में से किसी ने कुछ कहा नहीं है। इसी बीच ऐश्वर्या का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के सवाल पर उनके रिएक्शन की चर्चा है।

शादी और मदरहुड पर शरमाईं ऐश्वर्या, दिया था यह जवाब


पिंक कलर की साड़ी और भारी जूलरी में लदीं 21 साल की ऐश्वर्या से जब रिपोर्टर ने शादी को लेकर सवाल किया कि वह कब करेंगी, तो ऐश्वर्या टमाटर जैसी लाल हो गईं और हंसती रहीं। किसी तरह उन्होंने अपनी हंसी कंट्रोल की और कहा कि कौन सवाल पूछ रहा है। फिर बोलीं, 'हां, शादी करूंगी। लेकिन सही टाइम पर, सही इंसान के साथ और वो भी तब जब मैं उसी इंसान के साथ होऊंगी। तो हां...लेकिन मैं....।' इतना कहकर ऐश्वर्या रुक गईं और फिर हंस पड़ीं।

ऐश्वर्या ने ली चुटकी- उंगली दिखाओ


यही नहीं, ऐश्वर्या ने फिर पलटकर उस रिपोर्टर चुटकी लेते हुए कहा, 'तभी मैंने पूछा कि मुझसे पूछने वाला कौन है। मुझे अपनी उंगली दिखाओ, मुझे अपनी उंगली दिखाओ। लेकिन हां, शादी जरूर करूंगी। मैं शादी के साथ-साथ मां बनने का सुख इंजॉय करना चाहती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
 27 July 2026
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
 27 July 2026
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम…
 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
Advt.