Select Date:

22 साल का नौजवान और बिहार में रेड कॉरिडोर को जिंदा करने की साजिश, NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Updated on 29-06-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की मगध क्षेत्रीय इकाई को फिर से खड़ा करने की साजिश का खुलासा किया था। अब इस मामले में NIA ने अपनी पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी। नक्सलियों के पैर जमाने के लिए पैसा जुटाने की साजिश का भी खुलासा किया गया है। NIA ने बताया कि इसी कड़ी में औरंगाबाद जिले के 22 वर्षीय अभिनव उर्फ गौरव कुमार उर्फ बिट्टू के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई। अभिनव के खिलाफ रांची की विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उसने कहा कि तीन जनवरी को गिरफ्तार किए गए अभिनव पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैंं।

    बिहार में रेड कॉरिडोर को जिंदा करने की साजिश
    एनआईए ने अपनी जांच का हवाला देते हुए कहा कि भाकपा (माओवादी) का कैडर अभिनव प्रतिबंधित नक्सली संगठन के लिए धन जुटाने की साजिश का हिस्सा था। NIA ने कहा, ‘यह भी पाया गया कि उसने मगध क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) को फिर से खड़ा करने के लिए भाकपा (माओवादी) के पूर्व कैडर को प्रेरित किया था। अभिनव ने संगठन के कार्यकर्ताओं और झारखंड और बिहार में मगध क्षेत्र के अन्य हितधारकों के बीच एक माध्यम के रूप में काम किया था।’ एनआईए ने 2021 में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था जब उसे पता चला कि भाकपा (माओवादी) कैडर और ओवरग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क चला रहे हैं। एजेंसी ने कहा कि उक्त साजिश का उद्देश्य मगध क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने और मजबूत करने के लिए विभिन्न जेलों में बंद कैदियों और भूमिगत सदस्यों के साथ सक्रिय संपर्क करते हुए हथियार और गोला-बारूद की खरीद और नए कैडरों की भर्ती के लिए धन जुटाना था।

    तीन खूंखार नक्सली पहले ही हो चुके गिरफ्तार

    एनआईए ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों-तरुण कुमार, प्रद्युम्न शर्मा और आनंदी पासवान को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने 20 जनवरी को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। एनआईए की जांच के अनुसार, शर्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी और अपने हिंसक और विध्वंसक षड्यंत्रों को आगे बढ़ाने के लिए हथियार और गोला-बारूद की खरीद के लिए ठेकेदारों से जबरन वसूली सहित विभिन्न स्रोतों से धन जुटा रहे थे। इसमें कहा गया है कि वे भाकपा (माओवादी) कैडर के प्रशिक्षण में भी लिप्त हुए थे। एजेंसी ने कहा कि साजिश को पूरी तरह से उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     28 July 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
     28 July 2026
    नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
     28 July 2026
    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
     28 July 2026
    नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
     28 July 2026
    नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
     27 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
     27 July 2026
    कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
     27 July 2026
    इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
     27 July 2026
    वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
    Advt.