9 घंटे तक तक समंदर को चीरता रहा... 23 साल के प्रभात कोली का कमाल, रचा इतिहास
Updated on
06-03-2023 06:18 PM
बीबी नायक, मुंबई: देश के सबसे सफल खुले पानी में लंबी दूरी के तैराक प्रभात कोली (23) Oceans Seven challenge को पूरा करने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बन गए हैं। उन्होंने खराब मौसम के बीच बुधवार को न्यूजीलैंड में कुक स्ट्रेट को तैरकर 8 घंटे 41 मिनट में 28 किलोमीटर तक तैरकार पार किया।
ओशन्स सेवन को एक निर्णायक ओपन-वाटर-स्विमिंग चैलेंज के रूप में जाना जाता है। केवल मुट्ठी भर तैराकों ने Oceans Seven challenge को पूरा किया है। वह इस चुनौती को पूरा करने वाले सबसे युवा स्विमर के रूप में कोली के कारनामों को वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग असोसिएशन और मैराथन स्विमर्स फेडरेशन की ओर से मान्यता है।
कई वर्षों की तपस्या रंग लाई मुंबई के प्रभात कोली (23) ओशन्स सेवन चैलेंज को पूरा करने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बनने के बाद खुश हैं। ओशन्स सेवन में इंग्लिश चैनल (इंग्लैंड और फ्रांस के बीच), नॉर्थ चैनल (आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच), स्ट्रैट्स ऑफ जिब्राल्टर (स्पेन और मोरक्को के बीच), कैटालिना चैनल (सांता कैटालिना द्वीप और कैलिफोर्निया के बीच), मोलोकाई चैनल (मोलोकाई और ओहू के बीच), त्सुगारू स्ट्रैट्स (होन्शु और होक्काइडो, जापान के बीच) और कुक स्ट्रैट्स (न्यूजीलैंड के उत्तर और दक्षिण द्वीपों के बीच) शामिल हैं।
तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड (देश का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार) जीत चुके कोली ने कहा- ओशन्स सेवन की अंतिम चुनौती को पूरा करने के लिए 15 साल से अधिक के मेरे तैराकी करियर का यह सबसे शानदार पल था। यह मेरा सपना रहा है। दुनियाभर के पेशेवर तैराकों के बीच इस रिकॉर्ड को बनाकर मैं खुश हूं। इसे शब्दों में नहीं बयां कर सकता।
उनके पिता राजू ने कहा कि चुनौती को अंतिम मील का पत्थर हासिल करने के लिए वर्षों की योजना और प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- कई महीनों की कड़ी तैयारी के बाद अंतिम हमले की कोशिश करना सार्थक था। अब हम राहत महसूस कर रहे हैं। कोली ने कहा कि तेज हवाओं और उछलती लहरों के साथ बदलते मौसम के कारण तैरने का आखिरी चरण कठिन था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…