24 घंटे पहले केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से हुए बाह
Updated on
01-11-2023 02:31 PM
पुणे: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन की बदकिस्मती उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। लगातार चोट से परेशान विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 1 नवंबर, बुधवार को पुणे में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई कि विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं।
क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा, 'केन विलियमसन बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। विलियमसन ने पिछले दो दिनों में नेट्स पर बल्लेबाजी की है लेकिन वह कल के मैच में वापसी नहीं कर पाएंगे। टीम उनकी चोट पर अगले मैच से पहले फिर से मूल्यांकन करेगी।'
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत जरूरी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है। टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीते हैं। हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया से हारकर उसके विजयी रथ पर ब्रेक लग गया। वहीं सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड को हर हाल में जीत चाहिए।
टीम अब तक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की है और उसके पास 8 अंक है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कीवी टीम को यहां से हर मैच में जीत जरूरी हो गया है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपने दमदार फॉर्म में है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने पुणे में बहुत ही मुश्किल चुनौती होने वाली है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…