25 बेडरूम का घर, प्राइवेट जेट... यूं ही सऊदी अरब नहीं गए हैं नेमार, सुविधा देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
Updated on
17-08-2023 02:01 PM
Neymar Junior: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का पीएसजी से ट्रांसफर हो गया है। अब 31 साल के नेमार सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल से खेलेंगे। पिछले साल के अंत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोप को छोड़कर सऊदी अरब के क्लब के साथ करार किया था। उसके बाद से लगातार बड़े नाम सऊदी का रुख कर रहे हैं। नेमार से पहले करीम बेंजमा, साने, एनगोलो कांटे जैसे बड़े नाम भी यूरोप से सऊदी अरब जा चुके हैं।
नेमार की सैलरी 900 करोड़ रुपये
अल हिलाल के लिए खेलने पर नेमार जूनियर को हर साल 100 मिलियन यूरो यानी करीब 900 करोड़ रुपये मिलेंगे। पैसे के साथ ही नेमार के लिए हर वह लक्जरी सुविधा होगी, जिसका लोग सपना देखते हैं। नेमार को जिस घर में रहेंगे उसमें 25 कमरे होंगे। उन्हें तीन कार मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
अल हिलाल नेमार को क्या-क्या देगा
• 100 मिलियन यूरो सालाना सैलरी • 25 बेडरूम वाला घर • 40x10 मीटर का स्विमिंग पूल • घर में काम करने के लिए 5 लोग • बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी • एस्टन मार्टिन डीबीएक्स • लेम्बोर्गिनी हुराकैन • 24 घंटे ड्राइवर • उनके छुट्टी के दिनों के दौरान होटल, रेस्तरां और विभिन्न सेवाओं के सभी बिल भुगतान के लिए क्लब को भेजे जाएंगे • ट्रैवल करने के लिए प्राइवेट प्लेन
• सऊदी अरब को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने वाले प्रति पोस्ट के लिए 4.5 करोड़ रुपये
सऊदी का सबसे सफल क्लब अल हिलाल
अल हिलाल सऊदी अरब का सबसे सफल क्लब है। वहां के प्रमुख लीग सऊदी प्रो लीग को क्लब ने रिकॉर्ड 18 बार जीता है। किंग कप को 10, क्राउन प्रिंस कप को रिकॉर्ड 13, सुपर कप को रिकॉर्ड 3, फेडरेशन कप को रिकॉर्ड 7 बार अल हिलाल ने अपने नाम किया है। एशियन चैंपियंस लीग का खिताब भी अल हिलाल ने सबसे ज्यादा 4 बार जीता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…