Select Date:

'कौन बनेगा करोड़पति' में अश्विन को लेकर पूछा 25 लाख का सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब

Updated on 26-08-2023 01:40 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा एक मिक्सड नोट पर खत्म हुआ। क्योंकि टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद, भारत को मेजबान टीम वेस्टइंडीज से 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। दौरे का सबसे यादगार हिस्सा दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने दूसरा मैच ड्रॉ में समाप्त होने के बाद 1-0 से जीत दर्ज की थी।

मैच में, टीम इंडिया ने आराम से मेजबान टीम पर दबदबा बनाया और एक पारी और 141 रनों से जीत हासिल की। मैच के मुख्य स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन थे, जिन्होंने कुल 12 विकेट लिए। वहीं अब उनके इस दमदार प्रदर्शन को लेकर 'कौन बनेगा करोड़पति'में सवाल पूछा गया है।

अश्विन को लेकर केबीसी में पूछा गया सवाल
अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने आंकड़ों के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े और भारत को एक शानदार जीत दिलाई। अश्विन की उपलब्धि अब 'कौन बनेगा करोड़पति' का भी हिस्सा बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के हिट क्विज शो के गुरुवार के एपिसोड में, एक प्रतियोगी से पूछा गया, 'टेस्ट क्रिकेट में पिता और बेटे दोनों को आउट करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?' इस सवाल के चार विकल्प रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी के रूप में दिए गए थे। प्रतियोगी ने अश्विन कहा, जो सही उत्तर था और उसने 25 लाख रुपये जीत लिए।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन अश्विन ने तेजनारायण चंद्रपॉल को 12 रन पर आउट किया था। इस विकेट ने उन्हें पिता-बेटे की जोड़ी को आउट करने वाला पहला भारतीय गेंदबाज बना दिया। अश्विन ने इससे पहले दिल्ली में एक टेस्ट मैच में तेजनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल को आउट किया था। 36 साल के अश्विन ने अब तक भारत के लिए 94 टेस्ट, 113 वनडे और 65 टेस्ट खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 489, वनडे में 151 और टी20 में 72 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.