Eye Flu Infection की चपेट में आए 25 स्कली बच्चे, जांच के लिए भेजी गई टीम
Updated on
25-07-2023 02:34 PM
उन्नाव. यूपी के उन्नाव में बाढ़ के कारण आंखों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे हो रहे हैं। इसी प्रकार का एक मामला निंदेमऊ कंपोजिट विद्यालय का सामने आया है। विद्यालय के 25 छात्र छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी हसनगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने आई फ्लू होने की पुष्टि की। जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जो विद्यालय के सभी बच्चों के आंखों का परीक्षण करेगी।
निंदेमऊ कंपोजिट विद्यालय की प्रधान शिक्षिका अंजू सान्याल की निगाह बच्चों की आंखों पर गई। तो उन्होंने देखा कि उनकी आंखें लाल है और चिपचिपा रही है। बच्चों ने बताया कि आंखों में जलन भी हो रही है।
'आई फ्लू' की आशंका से अंजू सान्याल ने सीएचसी हसनगंज को घटना की जानकारी दी। सीएचसी से चार एंबुलेंस से बच्चों को लेने के लिए विद्यालय भेजा गया। 25 छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनमें करण, खुशी, संजय, हिमांशी, अंकित, नितिन, महक, जानवी, रितिक, कशिश, उन्नति आदि शामिल है।
सीएचसी में छात्र-छात्राओं की आंखों का परीक्षण किया गया। डॉक्टर ने 'आई फ्लू' यानी 'कंजेक्टिवाइटिस' की पुष्टि करते हुए आई ड्रॉप दिया। सावधानी बरतने की सलाह दी।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि आंखों में वायरल संक्रमण है। दवा डालने को दी गई है। दो-तीन दिन में ठीक हो जाएगा। सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ डॉ एक्स एन प्रसाद और डॉ अरविंद कुमार को विद्यालय भेजा गया। जो सभी छात्र-छात्राओं की आंखों का परीक्षण करेंगे।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…