घास पर बैठने के 2500 रुपये, मिलने लगे भारत-पाक एशिया कप मैच के टिकट, कैसे करें बुक
Updated on
18-08-2023 02:22 PM
Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ब्लॉकबस्टर एशिया कप 2023 के टिकटों की ब्रिकी की घोषणा हो गई है। दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी 2 सितंबर को ग्रुप राउंड के मुकाबले के लिए कैंडी में आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से गुरुवार को टिकटों की ब्रिकी शुरू की गई। भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी या एसीसी के मुकाबलों में ही टक्कर होती है। इसलिए फैंस किसी भी कीमत पर मैच मिस नहीं करना चाहते। इसी वजह से इसके टिकट भी काफी महंगे होते हैं।
2500 से शुरू हो रहे टिकट
भारत और पाकिस्तान के ग्रुप राउंट मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 30 डॉलर यानी करीब 2500 रुपये है। यह टिकट लेने पर आपको बैठने के लिए कोई सीट नहीं मिलेगा। आपको घास पर बैठकर मुकाबला देखना होगा। सीट पाने के लिए कम सम कम आपको 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे। भारत और पाकिस्तान के मैच का सबसे महंगा टिकट करीब 25 हजार रुपये का है।
दूसरे मैचों के टिकट काफी सस्ते
भारत और पाकिस्तान का अलावा अन्य मैचों के टिकट इससे काफी कम रेट में मिल रहे हैं। अन्य मैचों के वीआईपी टिकट भी 3000 तक में मिल जा रहे हैं। 31 अगस्त को श्रीलंका की टीम अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। उस मैच की वीवीआई टिकट की कीमत 2900 रुपये है।
अभी सुपर-4 के टिकट मिलने शुरू नहीं हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टक्कर 10 सितंबर को भी हो सकती है। वहीं फाइनल में भी दोनों के भिड़ने की संभावना है। 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल होना है।
कैसे बुक करें टिकट
वेबसाइट - pcb.bookme.pk पर जाएँ।
इस पेज पर पाकिस्तान बनाम भारत मैच चुनें।
अपनी पसंद के कैटेगरी और सीटों का चयन करें।
अपना नाम, पासपोर्ट डिटेल आदि जैसे व्यक्तिगत विवरण भरें।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…