एक ओवर में चाहिए थे 28 रन, रिंकू सिंह के स्टाइल में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 5 गेंद पर ही दिलाई जीत
Updated on
03-10-2024 02:10 PM
नई दिल्ली: जब एक ओवर में 28 रनों की जरूरत हो तो गेंदबाजी टीम की जीत पक्की मानी जाती है। हालांकि कई बार बल्लेबाजों के इरादे कुछ और होते हैं और किस्मत भी गेंदबाज का साथ नहीं देती है। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर 30 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। कुछ ऐसा ही यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप टी10 में देखने को मिला है। ग्रीस ने फाइनल मुकाबले में इस्टोनिया को हराकर खिताब अपने नाम किया।
साजिद अफरीदी ने 5 गेंद पर 28 रन ठोके
ग्रीस को इस खिताब मुकाबले की आखिरी 6 गेंद पर जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी। साजिद अफरीदी के खिलाफ प्रणय घीवाला गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद को पाकिस्तान में जन्मे अफरीदी ने सामने की तरफ छक्का मारा। अगली गेंद को उन्होंने मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा। ओवर की तीसरी गेंद कवर के ऊपर से छक्के के लिए गई तो इसे देखकर कमेंटेटर अपनी सीट से खड़े हो गए और सिर पर हाथ रख लिया।
छक्के से अफरीदी ने फिनिश किया मैच
साजिद अफरीदी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारा। इसके बाद 5वीं गेंद को मिड विकेट पर छक्क मारकर उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। विनिंग शॉट खेलने के बाद अफरीदी ने अपना बल्ले फेंक दिया और अपनी टीम की डग आउट की तरफ भागने लगे। रास्ते में उन्होंने अपना ग्लब्स ने फेंक दिया। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया।
पहली बार चैंपियन बनी ग्रीस की टीम
ग्रीन ने पहली बार यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप टी10 का खिताब जीता है। पहले बैटिंग करते हुए इस्टोनिया ने इस मुकाबले में 3 विकेट पर 175 रन बनाए थे। ओवर साहिल चौहान के बल्ले से 28 गेंदों पर 109 रनों की पारी निकली थी। उन्होंने 15 छक्कों के अलावा 4 चौके भी मारे। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 27 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड साहिल के ही नाम है। ग्रीस के लिए साजिद अफरीदी ने 31 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए। अमनप्रीत मेहमी ने 24 गेंद पर 69 रन ठोके।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…