Select Date:

UN जनरल असेंबली से दूर 3 बड़े चेहरे:मोदी, पुतिन और जिनपिंग नहीं आएंगे; भारत का 5 S फॉर्मूले पर फोकस रहेगा

Updated on 21-09-2022 05:53 PM

संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं। भारत की तरफ से विदेश मंत्री जयशंकर जनरल असेंबली में शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस मीटिंग में नहीं आएंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्री यहां अपने-अपने देश का पक्ष रखेंगे।

मोदी ने UN को कुछ वक्त पहले ‘फाइव एस’ फॉर्मूला दिया था। जयशंकर 24 सितंबर को इस पर विस्तार से बात करेंगे। वो करीब 50 दूसरी मीटिंग्स में भी हिस्सा लेंगे। इनमें कुछ बाइलेटरल, यानी द्विपक्षीय होंगी।

कोविड-19 के दौर के बाद (दो साल बाद) तमाम राष्ट्राध्यक्षों को इस प्लेटफॉर्म पर पहली बार मिलने का मौका मिला है। हालांकि, दुनिया के तीन बड़े नेता मोदी, पुतिन और जिनपिंग यहां नहीं आएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जरूर यहां मौजूद रहेंगे। बाइडेन को पहले भाषण देना था, लेकिन वो क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन गए थे। लिहाजा, अब ब्राजील के बाद उनका भाषण 21 सितंबर, यानी बुधवार को होगा।

माना जा रहा है कि रूस और चीन की अमेरिका से गंभीर तनातनी की वजह से पुतिन और जिनपिंग ने न्यूयॉर्क न आने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों ही देशों ने ऑफिशियली दोनों नेताओं के न आने की वजह नहीं बताई है। मोदी के न जाने की वजह भी साफ नहीं है। वो पिछले हफ्ते ही SCO समिट के लिए उज्बेकिस्तान गए थे।

भारत ने दिया Five S का फॉर्मूला
जयशंकर 18 सितंबर को ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। उनका भाषण 24 सितंबर को होगा। 28 सितंबर तक वो अमेरिका में रहेंगे। मोदी ने कुछ वक्त पहले फाइव एस फॉर्मूला दिया था। ये थे- सम्मान (Respect), सम्वाद (Dialogue), सहयोग (Cooperation), शांति (Peace) और समृद्धि (Prosperity)। UN में भारत के परमानेंट मिशन ने भी एक वीडियो के जरिए इन फाइव एस की जानकारी दी है।

इस मीटिंग में जियोपॉलिटिकल टेंशन, क्लाइमेट क्राइसिस और ग्लोबल फूड शॉर्टेज पर फोकस रहेगा। जियोपॉलिटिकल टेंशन की बात करें तो सबसे ज्यादा तरजीह रूस-यूक्रेन जंग पर है। इसकी वजह से ग्लोबल फूड शॉर्टेज का खतरा सामने आया। पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से भारी तबाही आई। वो इसकी वजह क्लाइमेट चेंज बता रहा है। 150 डेलिगेट्स इन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.