मैचों में 3 शतक, विराट कोहली के तो पीछे ही पड़ गए शुभमन गिल, अब हो जाएगा खेल?
Updated on
23-05-2023 08:59 PM
नई दिल्ली: आईपीएल-2023 के बीच एक अलग बहस छिड़ी हुई है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय है कि टीम इंडिया को टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा से आगे की सोचने की जरूरत है। विराट कोहली के करीबी माने जाने वाले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी यह बात खुले तौर पर की। उनका मानना था कि टीम इंडिया को T20 के लिए अब यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जरूरत है। इस बीच जब कोहली ने रनों का अंबार लगाया तो लगा कि यह बहस खत्म होगी, लेकिन दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी शतक जड़ते हुए बहस को एक नई दिशा दे दी।
आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला गुजरात टाइटंस से था। प्लेऑफ के लिए जरूरी इस मैच में विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और शतक जड़ा। लगा कि 200 करीब के स्कोर को RCB डिफेंड कर लेगी, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल का तूफान आया और बैंगलोर को घुटने पर ला दिया। विराट कोहली स्तब्ध देखते रहे। गिल ने नाबाद शतक जड़ा था। इसने बहस में आग काम किया।
शुभमन गिल के आंकड़े कोहली से बेहतर दरअसल, कोहली ने 61 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का के दम पर नाबाद 101 रन बनाए थे। दूसरी ओर, शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के के दम पर नाबाद 104 रन ठोके। कोहली के 165.57 के स्ट्राइक रेट के जवाब में गिल के 200 थे। स्ट्राकइ रेट के आंकड़े पर गिल न केवल इस मैच में कोहली से बेहतर थे, बल्कि पूरे सीजन में भी बेहतर रहे। गिल ने 152.47 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए, जबकि विराट कोहली के नाम 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन हैं।
3 मैचों में 3 शतक, कोहली के पीछे ही पड़ गए गिल ऐसा नहीं कि यह पहला मौका था जब कोहली और गिल ने एक ही मैच में शतक जड़ा। इससे पहले दो और मैच खेले गए, जिसमें दोनों शतक लगाए थे। हालांकि, वे इंटरनेशनल मैच थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…