Select Date:

REEL बनाते वक्त पति-पत्नी समेत 3 की कटकर मौत:रात में पटरी पर वीडियो बना रहे थे

Updated on 15-12-2022 07:25 PM

यूपी के गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां रील्स बनाने में पद्मावत एक्सप्रेस से कटकर पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों ट्रैक के बीच में खड़े होकर रील्स बना रहे थे। वे इतने बिजी थे कि उन्हें न तो ट्रेन की हेडलाइट दिखाई दी और न ही हॉर्न सुनाई दिया।

घटना मसूरी इलाके की है। हादसा इतना भयानक था कि तीनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। शव ट्रैक से 100 मीटर की दूरी में बिखरे पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वालों को शवों के टुकड़ों को बीनकर उठाने में करीब 30 मिनट लगे। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इंस्पेक्टर आरसी पंत ने बताया, "बुधवार रात करीब 9 बजे कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच में हादसा हुआ। 80 किलोमीटर की स्पीड से पद्मावत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन को दी गई लिखित सूचना में बताया कि दो युवक और एक युवती ट्रेन की पटरी पर खड़े थे। उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू थी। जिससे ये दिखाई दे रहा था कि वह वीडियो शूट कर रहे हैं। पायलट ने कई बार हॉर्न भी दिया, लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।"

तीनों मसूरी के रहने वाले थे

इंस्पेक्टर ने बताया," घटनास्थल से एक व्यक्ति का मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन टूटी है। लेकिन मोबाइल काम कर रहा है। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच कराएगी।" हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने मृतकों की पहचान नदीम पत्नी जनैब और दोस्त शकील के रूप में की है। तीनों ही मसूरी के रहने वाले थे। नदीम और शकील टैक्सी ड्राइवर थे।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, लोको पायलट ने पुलिस को जो मेमो भेजा है, उसमें वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटने की बात लिखी है।"

स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी हादसे की जानकारी

पुलिस कमिश्नरेट के DCP (ग्रामीण) ईरज राजा ने बताया, थाना मसूरी पर रेलवे स्टेशन मास्टर से हादसे की जानकारी मिली। इसमें बताया गया कि तीन लोग एक ट्रेन से टकरा गए हैं। जांच-पड़ताल में मौके पर पति-पत्नी और एक युवक के शव पड़े मिले, जिनकी मृत्यु ट्रेन से टकराने की वजह से हुई है।"

नदीम-जैनब ने 7 महीने पहले की थी लव मैरिज
ACP आकाश पटेल ने बताया, " नदीम और जैनब मूल रूप से मेरठ के दिसौरा गांव के रहने वाले थे। करीब 7 महीने पहले दोनों ने लव-मैरिज की थी। इसके बाद वे गाजियाबाद के कस्बा मसूरी में आकर रहने लगे। यहां नदीम ने अपने दोस्त शकील के साथ ड्राइवरी करना शुरू कर दिया था। नदीम, जैनब और शकील बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से कहीं जाने के लिए निकले थे।"

उन्होंने बताया, "पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि ये तीनों दोपहर 2 से रात के 8 बजे तक कहां-कहां रहे, क्या-क्या किया। इसके अलावा पुलिस लव-मैरिज वाले एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सुसाइड हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.