Select Date:

दिल्ली कैपिटल्स में 3 बड़े बदलाव, कप्तान, उपकप्तान तो बदले ही सौरव गांगुली का भी कमबैक

Updated on 16-03-2023 10:11 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। टीम को नया कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में मिल गया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऋषभ पंत की जगह टीम को लीड करेगा, जबकि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। यही नहीं, टीम में एक और नया बदलाव हुआ है। पूर्व भारतीय कप्तान, पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली की फ्रेंचाइजी में नए रोल में वापसी हुई है।


ऋषभ पंत का 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से वह क्रिकेट से बाहर हैं। वह आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव रखने वाले डेविड वॉर्नर पर भरोसा जताया है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल को भी टीम में नई भूमिका मिली है। वह उपकप्तान होंगे।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने वाले सौरव गांगुली की भी टीम में वापसी हुई है। 2019 में वह मेंटॉर थे, लेकिन अब वह क्रिकेट डायरेक्टर के रूप में नजर आएंगे। डेविड वॉर्नर ने कप्तानी मिलने पर कहा- ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार कप्तान रहे हैं और हम सभी को उनकी कमी खलेगी। मैं टीम मैनेजमेंट को भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जो उन्होंने हमेशा मुझ पर दिखाया है। यह फ्रेंचाइजी हमेशा मेरे लिए घर की तरह रही है।

    दूसरी ओर, सौरव गांगुली ने नई भूमिका संभालने के बाद कहा, 'मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस आकर उत्साहित हूं। पिछले कुछ महीनों में महिला टीम और प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा जुड़ाव शानदार रहा है और मैं आईपीएल के आगामी सत्र का इंतजार कर रहा हूं। दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं इस बार पहले ही खिलाड़ियों के साथ शामिल हो चुका हूं, और मैं उन्हें एक समूह के रूप में देखने का इच्छुक हूं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हम सभी का समय अच्छा बीतेगा।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.