Select Date:

Ajit Pawar के चाचा की वो 3 गलतियां, जिससे राजस्थान में पैर नहीं जमा सकी NCP

Updated on 29-01-2026 01:00 PM
जयपुर : अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा/NCP) के मुखिया थे। उनका अपनी पार्टी को नेशनल लेवल का दर्जा दिलाने का सपना अधूरा रहा गया। वहीं देश की एक ऐसी पार्टी भी है जो राष्ट्रीय स्तर का दर्जा बनाए रखने के साथ रीजनल पॉलिटिक्स में भी अपनी पकड़ बनाए है। यह और कोई नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से शुरुआत करने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) है, जिसने धीरे-धीरे यूपी के बाहर भी अपनी पैठ बनाई। इनमें राजस्थान , बिहार, पंजाब, यूके जैसे राज्य शामिल हैं, जहां बसपा का कम से कम एक विधायक है।

अजित पवार का सबसे बड़ा सपना क्यों अधूरा


वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा बताते हैं कि अजित पवार को आधिकारिक तौर पर एनसीपी की कमान 2024 में मिली थी। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में 2003 में बगावत हो गई थी। उसके बाद चुनाव आयोग ने इलेक्शन में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा कर उसका राष्ट्रीय स्तर का दर्जा छीन लिया था। 6 फरवरी 2024 को अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को आधिकारिक एनसीपी के रूप में मान्यता दी गई। इसके बाद अजित पवार एनसीपी को दोबारा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने की मुहिम में जुट गए थे। इसके लिए उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में हाथ भी आजमाया लेकिन सफल नहीं हुए। वहां विफल होने का कारण पार्टी का बिहार में एनडीए के खिलाफ लड़ना और कमजोर तैयारी माना गया।

क्या है रीजनल पॉलिटिक्स का हाल


शर्मा बताते हैं कि रीजनल पॉलिटिक्स में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा BSP ही अपनी रणनीति में सफल रही है। क्योंकि उसका कोर वोट बैंक देश के कोने-कोने में है। इस कारण 2000 के दशक में उसने बड़ी तेजी से अपना फैलाव उत्तर प्रदेश के बाहर किया। हालांकि नंबर गेम में वह बहुत कामयाब नहीं हुई लेकिन उपस्थिति दर्ज कराने की स्थिति में जरूर पहुंची। बसपा के मौजूदा समय में यूपी में 1, राजस्थान में 2, पंजाब-उत्तराखंड-बिहार में उसके 1-1 विधायक हैं।

शरद पवार के फेल होने की वजह


वहीं NCP की बात करें तो वह 1999 में कांग्रेस से टूटकर बनी थी। शरद पवार के कार्यकाल में पार्टी ने भी महाराष्ट्र से बाहर पैर पसारने की कोशिश की लेकिन चुनाव-दर-चुनाव कोशिशों के बावजूद मजबूत आधार खड़ा करने में नाकाम रही। अकेले राजस्थान की बात करें तो वह दो बार विधानसभा चुनाव लड़ी पर कामयाब नहीं हुई। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इसके पीछे 3 बड़ी वजहें हैं:


पहली वजह: एनसीपी का कोर वोटर कनेक्ट


वरिष्ठ पत्रकार राजीव तिवारी बताते हैं कि पॉलिटिक्स में किसी भी पार्टी की मजबूती का आधार उसका कोर वोट बैंक होता है। बसपा ने दलित-बहुजन समाज को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। राजस्थान जैसे राज्य में SC-ST और पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी ने BSP को सीधा सपोर्ट किया। वहीं NCP राजस्थान में यह तय ही नहीं कर पाई कि वह किस वर्ग की प्रतिनिधि पार्टी है। न किसान राजनीति, न दलित एजेंडा, न OBC या अल्पसंख्यक केंद्रित रणनीति। नतीजा यह हुआ कि आम वोटर के मन में सवाल बना रहा कि एनसीपी आखिर किसके लिए है?

दूसरी वजह: जमीन पर कैसा था संगठन


बीएसपी ने भले ही सत्ता न बनाई हो, लेकिन उसने बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया। कैडर, लोकल चेहरे और सामाजिक नेटवर्क-ये उसकी ताकत बने। इसके उलट NCP की राजनीति राजस्थान में अधिकतर चुनावी मौसम तक सीमित रही। चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रियता, पोस्टर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और उम्मीदवारों की घोषणा लेकिन चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाना। जानकार मानते हैं कि राजस्थान जैसे बड़े और जटिल राज्य में बिना स्थायी कैडर राजनीति टिक नहीं सकती।

तीसरी वजह: कांग्रेस की परछाईं से बाहर नहीं निकल पाई


महाराष्ट्र के बाहर NCP की पहचान अक्सर कांग्रेस की B-Team के रूप में बनी रही। राजस्थान में जहां कांग्रेस पहले से मजबूत संगठन और नेतृत्व के साथ मौजूद है, वहां NCP खुद को एक अलग विकल्प के तौर पर पेश नहीं कर पाई। वोटर का सीधा तर्क रहा कि जब कांग्रेस है ही, तो एनसीपी क्यों? इसके उलट BSP ने खुद को हमेशा कांग्रेस और बीजेपी दोनों से अलग तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.