युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की वनडे टीम में मौका मिला है। साई का आईपीएल 2023 यादगार रहा था। उन्होंने 8 मैचों में 50 के ऊपर की औसत से 362 रन बनाए थे। इसके बाद इमर्जिंग एशिया कप में भी साई का बल्ला जमकर बोला था। आखिरकार अब उनको सीनियर इंडिया से भी कॉल आ गया।
स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनकी टीम में सरप्राइज एंट्री हुई है। चोटिल होने के बाद पाटीदार कहीं खो से गए थे। लेकिन अब उन्हें फिट होने के बाद सीधा साउथ अफ्रीका दौरे पर लेकर जाया जा रहा है।