3 टीम, 3 दिन और 1 पोजिशन, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की टक्कर
Updated on
09-11-2023 02:19 PM
कोलकाता: ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान पर चमत्कारिक जीत के बाद यह तय हो गया कि विश्व कप सेमीफाइनल में उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने के लिए अभी न्यूजीलैंड,पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आठ-आठ अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर ही उनके क्रम में अंतर है। न्यूजीलैंड का रनरेट (प्लस 0.398) सबसे ज्यादा है तो बेंगलुरू में आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका से खेलेगी। उसे अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने के अलावा यह दुआ भी करनी होगी कि पाकिस्तान (प्लस 0.036) और अफगानिस्तान (माइनस 0.038) हार जाए।
क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल? न्यूजीलैंड लगातार चार मैच हार चुका है और बेंगलुरू में मैच के दौरान बारिश की भी संभावना है। ईडन गार्डंस पर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल की संभावना बनी हुई है। इसके लिए पाकिस्तान को शनिवार को इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी। बाबर आजम की टीम लय में लौट रही है और उसे एक बड़ी जीत की जरूरत है, उसके पास फायदा यह है कि उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मैचों के बाद खेलना है लिहाजा उसे सारे समीकरण पता होंगे।
NZ-पाक और अफगानिस्तान में जंग
अफगानिस्तान का सामना शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से होना है। यानी पाकिस्तानी टीम शनिवार को ईडन गार्डंस पर इंग्लैंड से खेलेगी तो उसे नेट रनरेट का पता होगा। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को काफी विशाल अंतर से हराना होगा क्योंकि नेट रनरेट में वह सबसे पीछे है। वैसे अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हार जाते हैं तो उसका काम सिर्फ जीत से चल जाएगा। कब और कहां होंगे सेमीफाइनल? टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है लिहाजा 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैन इन ब्लूज नजर आएंगे। भारत का मैच किससे होगा ये तय नहीं है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: अपनी दूसरी और तीसरी पोजिशन में फेरबदल भी करना चाहेंगे। देखते हैं वर्ल्ड कप 2023 में किन चार टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…