Select Date:

30 साल पहले जब मां ने मोदी का सबके सामने किया था तिलक

Updated on 31-12-2022 04:50 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को देहांत हो गया। पिछले कई सालों में हर अहम मौके पर पीएम अपनी मां से आशीर्वाद हासिल करते दिखते थे। इसके अलावा दूसरे सार्वजनिक मौकों पर उनकी मां विरले ही दिखती थीं। शुक्रवार को पीएम मोदी की मां के निधन के बाद एक ट्वीट थ्रेड में उनसे जुड़ी कुछ दुर्लभ सूचना साझा की गईं। इसमें बताया गया है कि किस तरह 30 जनवरी 1992 को जब नरेंद्र मोदी एकता यात्रा से लौटे, तो अगले दिन अहमदाबाद में सभी एकता यात्रियों के सम्मान में एक भव्य नागरिक अभिनंदन का आयोजन किया गया।
यह पहला मौका था, जब उनकी मां हीराबेन सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने मोदी के माथे का तिलक किया था। फिर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले मोदी ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। वे शायद नहीं जानती थीं कि उनका बेटा किस पद पर आसीन होगा। हीराबेन खुश थीं कि उनका बेटा गुजरात वापस आ गया है। तब मां ने मोदी से कहा था, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तुम क्या करते हो, लेकिन मुझसे वादा करो कि तुम कभी रिश्वत नहीं लोगे। कभी ऐसा पाप मत करना।' पीएम मोदी ने बाद में कई मौकों पर मां की इस सीख का जिक्र किया।
फिर 2002 में हीराबेन का वह बयान चर्चा में आया था जब उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा सबसे प्यार करता है। 2002 में 7 दिसंबर को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, 'एक बार उसे सड़क पर एक रुपये का सिक्का मिला। मैंने उससे कहा कि इसे अपने ऊपर खर्च करो। लेकिन इसके बजाय उसने वह सिक्का हमारे गांव के एक गरीब आदमी की बेटी को दे दिया, जिसे किताबें और पेंसिल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। मुझे पता है कि वह सभी से प्यार करता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.