पाकिस्तान की संसद में PTI के 34 और सांसदों के इस्तीफे, सदस्यता भी खत्म
Updated on
21-01-2023 06:16 PM
इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 35 और सांसदों के इस्तीफे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिये हैं। इसके बाद संसद में उनकी सदस्यता अब समाप्त हो गई है। पीटीआई के 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में इमरान खान को विश्वास मत के माध्यम से प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के तुरंत बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने मंगलवार को विपक्षी दल‘पीटीआई’ के 34 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।
'पीटीआई’ के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने कहा कि पार्टी के सांसद अपने इस्तीफे सौंपने और सत्यापित करने के लिए अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते थे। उन्होंने कहा, ' हालांकि, हमें मौका नहीं दिया गया था। अध्यक्ष ने जो किया है वह अनैतिक और अवैध है।' इमरान की सत्ता जाने के बाद ही शहबाज को देश की कमान मिली थी। पिछले ही दिनों इमरान ने बयान दिया था कि शहबाज को विश्वासमत में अपनी परीक्षा देनी होगी। पार्टी का कहना है कि यह कदम सिर्फ चुनावों से बचने का एक तरीका है।
क्या बोले स्पीकर स्पीकर अशरफ ने अपने इस फैसले का बचाव किया है। उनका कहना है कि पीटीआई के सांसदों ने उन्हें बताया था कि इस्तीफा स्वेच्छा से लिया गया उनका अपना फैसला है। उन्होंने किसी दबाव में आकर इस्तीफा नहीं दिया है। अब तक कुल 80 इस्तीफों को स्वीकार कर लिया गया है। पिछले हफ्ते इमरान ने कहा था कि जिस तरह से पंजाब की प्रांतीय सभा में विश्वासमत लाया गया और मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने इसका सामना किया, उसी तरह से शहबाज को भी इसका सामना करना पड़ेगा।
शहबाज साबित करें विश्वासमत शहबाज की गठबंधन सरकार में शामिल मुताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) ने इसे छोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद इमरान ने उसी विश्वासमत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शहबाज को भी इसका सामना करना होगा और अपनी ताकत साबित करनी होगाी। इमरान के मुताबिक पंजाब में गठबंधन सरकार ने बहादुरी से विश्वासमत का सामना किया और सरकार बचाई।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…