ओवर में चाहिए थे 34 रन, 10 गेंद पर खत्म हो गया मैच, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार धुनाई
Updated on
24-04-2026 05:32 PM
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया। शाहीन और रऊफ लौहर की टीम का हिस्सा हैं। कराची को मैच के आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 34 रन चाहिए थे। 5 विकेट भी गिर चुके थे। इसके बाद भी मैच 8 गेंद रहते ही खत्म हो गया।
खुशदिल शाह ने 5 छक्के मारे
लाहौर कलंदर्स के लिए शाहीन अफरीदी ने 18वें ओवर डाला। खुशदिल शाह ने पहली गेंद पर छक्का मारा। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद यॉर्कर लेंथ की थी लेकिन उन्होंने इसपर भी चौका मार दिया। इसके बाद लगातार दो गेंदों पर शाहीन अफरीदी को दो छक्के पड़े। आखिरी गेंद पर खुशदिल ने एक रन लिया। शाहीन अफरीदी को इस ओवर में 23 और स्पेल में 51 रन पड़े।
10 गेंदों में ही मैच फिनिश
इसके बाद पारी का 19वां ओवर डालने के लिए हारिस रऊफ आए। पहली गेंद उन्होंने डॉट डाली। दूसरी पर खुशदिल शाह ने दो रन लिए। इसके बाद लगातार दो गेंदों पर दो छक्के मारकर खुशदिल ने मैच खत्म कर दिया। खुशदिल शाह ने सिर्फ 14 गेंदों पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के मारे।
मुकाबले में क्या-क्या हुआ?
इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट पर 199 रन बनाए। अब्दुल्ला शफीक ने 36 गेंद पर 61 जबकि फखर जमां ने 41 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। मोइन अली ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। 18.4 ओवर में किंग्स ने लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। खुशदिल के अलावा मोइन अली ने 17 गेंद पर 39 रन ठोके। दोनों टीमों के 9-9 मैचों में 8-8 पॉइंट हैं।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…