इस तरह महिलाओं को जाल में फंसाता था महेश
महेश महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए वैवाहिक साइटों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि वह ज्यादातर समय खुद को इंजिनियर या डॉक्टर बताता था। डॉक्टर होने के अपने दावों को सच साबित करने के लिए, महेश ने तुमकुरु में एक फर्जी क्लिनिक भी बनाया था। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उसने काम पर एक नर्स भी रखी थी।कई महिलाओं ने महेश को अंग्रेजी बोलते हुए सुनकर उनके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि उसके खराब भाषा कौशल ने उसके कई संभावित पीड़ितों के लिए खतरे की घंटी के रूप में काम किया।
