मार्च में म्यूचुअल फंड से हुई भारी निकासी तब भी इंडस्ट्री AUM में 36% का ग्रोथ
Updated on
11-04-2024 02:41 PM
मुंबई: म्यूचुअल फंड में सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान या सिप (SIP) के जरिए निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही सिप के जरिए होने वाला मंथली इनफ्लो (SIP Monthly Inflow) भी बढ़ रहा है। अब पिछले महीने यानी मार्च 20224 को ही देख लीजिए। इस महीने सिप के जरिए निवेश होने वाली राशि 19,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह अब तक का सर्वाधिक स्तर है।
एम्फी ने जारी किए आंकड़े
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया या एम्फी (AMFI) ने कल ही म्यूचुअल फंड्स से संबंधित आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक साल 2024 के मार्च महीने में सिप के जरिए रिकार्ड राशि का कंट्रीब्यूशन हुआ है। बीत महीने सिप से 19,270 करोड़ रुपये आए जबकि फरवरी 2024 में इसके जरिए 19,187 करोड़ रुपये आए थे। इसी के साथ अब सिप के जरिये निवेश होने वाली कुल रकम दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह एक साल पहले के मुकाबले 28 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है।
पूरे इक्विटी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में घटा है निवेश
यदि हम पूरे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का जिक्र करें तो बीते मार्च महीने के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है। आलोच्य महीने के दौरान एक महीना पहले की तुलना में 16 प्रतिशत निवेश घटा है। अब यह घट कर 22,633 करोड़ रुपये रह गया है। आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी फंड में शुद्ध प्रवाह में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार 37वें महीने यानी मार्च में भी जारी रहा।
मार्च में हुई बड़ी निकासी
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक बीते मार्च महीने में निवेशकों ने म्यूचुअल फंड से 1.6 लाख करोड़ रुपये की बड़ी निकासी की। आमतौर पर इस महीने लोग इनकम टैक्स एडवांस में जमा कराते हैं। इससे पहले फरवरी में भी 1.2 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। मार्च 2024 के दौरान डेट म्यूचुअल फंड से भी 1.98 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड में 22,633 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो
यूं तो बीते मार्च महीने के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड से बड़ी निकासी हुई है। लेकिन इस महीने निवेश भी खूब हुआ है। एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी-आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं में मार्च में 22,633 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह देखा गया जबकि फरवरी में यह 26,866 करोड़ रुपये था। इस महीने स्मॉल कैप फंड को छोड़कर सभी श्रेणियों की इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।
एयूएम 53 लाख करोड़ रुपये के पार
इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड से जो पिछले महीने इतनी निकासी हुई, उस वजह से अब म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट या एयूएम 53.4 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इसी साल एक महीने पहले यानी फरवरी 2024 के अंत में यह 54.54 लाख करोड़ रुपये था। यदि वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो सभी म्यूचुअल फंड्स के एयूएम में 36 फीसदी का ग्रोथ देखा गया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…