38 साल की आम्रपाली दुबे जल्द बनना चाहती हैं मां, निरहुआ संग अफेयर की चर्चा के बीच बताया कौन पसंद करेगा दूल्हा!
Updated on
21-08-2025 01:28 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि वो अब जल्द ही अपना घर बसाना चाहती हैं। उन्होंने शादी करने और मां बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो 'वेडिंग फीवर' फील करती हैं और अब उस शख्स से शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, जिसे उनकी फैमिली अप्रूव करेगी।
आम्रपाली दुबे 38 साल की हैं। वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और टॉप स्टार्स के साथ रील्स भी शेयर करती रहती हैं।
निरहुआ से अफेयर की होती है चर्चा
आम्रपाली का नाम अपने से 8 साल बड़े एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ जुड़ता रहता है। उनकी शादी मंशा यादव से हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं। उनके और आम्रपाली के कथित अफेयर के कयास खूब लगाए जाते हैं।
आम्रपाली पर चढ़ा शादी का बुखार
आम्रपाली दुबे ने हाल ही में 'बतकुचन' यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि इन दिनों उनके ऊपर शादी का बुखार चढ़ा हुआ है। वो 'वेडिंग फीवर' फील करती हैं और शादी के लिए तैयार हैं, जिसे उनकी फैमिली पसंद करेगी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वो इसलिए शादी नहीं करना चाहती हैं कि उन्हें पति चाहिए, बल्कि वो मां बनना चाहती हैं। अगर वो फैमिली फंक्शन में कजिन भाई बहनों को अपने छोटे बच्चों के साथ देखती हैं तो नैचुरली बच्चों के प्रति आकर्षित हो जाती हैं।
आम्रपाली और निरहुआ की फिल्में
इस बयान के साथ ही आम्रपाली और निरहुआ के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कई लोग उनकी फ्यूचर प्लानिंग और उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्शावाला', 'राजा बाबू', 'बॉर्डर' और 'लल्लू की लैला' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों के गाने भी खूब ट्रेंड होते हैं और यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिलते हैं।
आम्रपाली और निरहुआ की सीक्रेट वेडिंग?
कुछ लोगों ने ये भी कहा था कि दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली है। पर आम्रपाली की बहन आंचल ने यूट्यूब शो 'द एड शो' में इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…